लाइव न्यूज़ :

श्रीलंका संकटः राष्ट्रपति राजपक्षे ने ई-मेल के जरिए संसद स्पीकर महिंदा यापा अभयवर्धना को भेजा इस्तीफा!, देखें वीडियो

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 14, 2022 22:12 IST

श्रीलंकाः संसद के स्पीकर महिंदा यापा अभयवर्धने ने कहा कि राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे का इस्तीफा मिला है और उनका कार्यालय पत्र की वैधता की जांच कर रहा है।

Open in App
ठळक मुद्देमीडिया में आई खबरों में यह जानकारी दी गई।दस्तावेज की वैधता की जांच कर रहा है। उम्मीद जताई कि अब संकट ग्रस्त देश ‘‘आगे बढ़ सकता है।’’

कोलंबोः संकट का सामना कर रहे श्रीलंका के राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे ने बृहस्पतिवार को अपना इस्तीफा ई-मेल के जरिये संसद के स्पीकर महिंदा यापा अभयवर्धने के कार्यालय को भेज दिया, जो शुक्रवार को इसकी औपचारिक घोषणा करने से पहले दस्तावेज की वैधता की जांच कर रहा है। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

स्पीकर के मीडिया सचिव इंदुनील अभयवर्धने ने बताया कि राष्ट्रपति राजपक्षे का इस्तीफा पत्र सिंगापुर में श्रीलंका उच्चायोग को प्राप्त हुआ है। उन्होंने एक संक्षिप्त बयान में कहा, ‘‘स्पीकर चाहते हैं कि सत्यापन प्रक्रिया और कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद एक आधिकारिक बयान कल (शुक्रवार को) जारी किया जाए। ’’

सूत्रों ने बताया कि स्पीकर वास्तविक हस्ताक्षर देखना चाहते हैं। इससे पहले, एक असमान्य कदम के तहत मालदीव की संसद (मजलिस) के अध्यक्ष (स्पीकर) मोहम्मद नशीद ने श्रीलंका के राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे के अपने पद से इस्तीफा दे देने की घोषणा की। उन्होंने उम्मीद जताई कि अब संकट ग्रस्त देश ‘‘आगे बढ़ सकता है।’’

उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘श्रीलंका के राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे ने इस्तीफा दे दिया है। मुझे उम्मीद है कि श्रीलंका अब आगे बढ़ सकता है। मेरा मानना है कि राष्ट्रपति अगर श्रीलंका में रहते तो इस्तीफा नहीं देते, क्योंकि उन्हें अपनी जान को खतरा था। मैं मालदीव सरकार के कदमों की प्रशंसा करता हूं। मेरी शुभकामानाएं श्रीलंका के लोगों के साथ है।’’

उल्लेखनीय है कि राजपक्षे ने शनिवार को घोषणा की थी कि वह 13 जुलाई को अपने पद से इस्तीफा दे देंगे। उन्होंने यह घोषणा देश में अभूतपूर्व आर्थिक संकट के बाद प्रदर्शनकारियों के उनके आधिकारिक आवास में दाखिल हो जाने के बाद की थी।

हालांकि, वह पद से बिना इस्तीफा दिए बुधवार को मालदीव चले गए और बृहस्पतिवार को वहां से सिंगापुर पहुंचे। कोलंबो गजट की खबर के मुताबिक, राजपक्षे के इस्तीफे के बाद प्रधानमंत्री रानिल विक्रमसिंघे राष्ट्रपति होंगे। विक्रमसिंघे अभी कार्यवाहक राष्ट्रपति हैं।

टॅग्स :श्रीलंकाGotabaya RajapaksaRanil WickremesingheSri Lankan Armed Forces
Open in App

संबंधित खबरें

विश्व'धन्यवाद भारत': पश्चिम एशिया संकट के बीच श्रीलंका को भारत से 38,000 मीट्रिक टन ईंधन मिला, राष्ट्रपति अनुरा कुमारा दिसानायके ने जताया आभार

विश्वश्रीलंका ने US युद्धक विमानों को उतरने की अनुमति देने से किया इनकार, कहा- किसी के आगे झुकेंगे नहीं, तटस्थता की नीति पर रहेंगे अडिग

क्रिकेटसाहिबजादा फरहान ने श्रीलंका के खिलाफ 59 गेंदों में जड़ा शतक, टी20 विश्वकप के एक एडिसन में दूसरी सेंचुरी लगाई

क्रिकेटपाकिस्तान को टी20 विश्वकप के सेमीफ़ाइनल में पहुँचने के लिए श्रीलंका को 64 रन से हराना होगा या 13.1 ओवर में हासिल करना होगा टारगेट

क्रिकेटSri Lanka vs New Zealand: सैंटनर की कप्तानी पारी से न्यूजीलैंड की 61 रन से धमाकेदार जीत, श्रीलंका 107 पर ढेर

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल