लाइव न्यूज़ :

श्रीलंकाई राष्ट्रपति ने आवश्यक सेवाओं के कर्मचारियों की हड़ताल को प्रतिबंधित किया

By भाषा | Updated: October 30, 2021 17:50 IST

Open in App

कोलंबो, 30 अक्टूबर श्रीलंका के राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे ने एक विशेष अधिसूचना जारी कर आवश्यक सेवाओं से जुड़े कर्मचारियों की हड़ताल को प्रतिबंधित कर दिया है। यह कदम ट्रेड यूनियनों की इस चेतावनी के बाद उठाया गया है कि वे एक अमेरिकी कंपनी के साथ हुए ऊर्जा समझौते के खिलाफ प्रदर्शन करेंगी।

अधिसूचना के अनुसार पेट्रोलियम उत्पादों और तरल गैस समेत सभी तरह के ईंधन की आपूर्ति और वितरण, श्रीलंका के रेलवे विभाग द्वारा माल ढुलाई, यात्री परिवहन के लिए श्रीलंका परिवहन बोर्ड द्वारा दी जाने वाली सभी सार्वजनिक परिवहन सेवाएं, सामान्य प्रशासन, बीमा सेवाएं, खाद्य सेवाओं की एजेंसियों के कामकाज और डाक सेवाओं से जुड़ी गतिविधियों को आवश्यक सेवाओं में शामिल किया गया है।

सरकार को ट्रेड यूनियनों की चेतावनी के अलावा सत्तारूढ़ गठबंधन में शामिल एक छोटे दल के प्रतिनिधियों के आंतरिक असंतोष का भी सामना करना पड़ रहा है।

सत्तारूढ़ गठबंधन के सहयोगी दलों के नेताओं ने राजधानी कोलंबो के बाहर युगादानवी ऊर्जा संयंत्र पर अमेरिका की न्यू फॉर्ट्रेस एनर्जी इंक के साथ प्रस्तावित समझौते से जुड़े विषयों पर चर्चा के लिए राजपक्षे से मुलाकात का समय मांगा था।

यह समझौता सितंबर में हुआ था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

क्रिकेटDC vs GT, IPL 2026: दिल्ली में बादलों का डेरा, जानें DC vs GT मैच में बारिश खेल बिगाड़ेगी या नहीं?

कारोबारRBI MPC Meeting: रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, आरबीआई ने 5.25% को रखा बरकरार; नहीं बढ़ेगी आपकी ईएमआई

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

विश्व अधिक खबरें

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

विश्वजो खुद को नायक कहता है, खलनायक से भी अधिक भयावह लगता है!