लाइव न्यूज़ :

श्रीलंका पुलिस ने लोगों को कोविड-19 नियमों का पालन नहीं करने पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी

By भाषा | Updated: April 12, 2021 13:33 IST

Open in App

कोलंबो, 12 अप्रैल सिंहली और तमिल नववर्ष के मद्देनजर बाजारों में उमड़ रही भीड़ को देखते हुए श्रीलंका पुलिस ने कोविड-19 संबंधी स्वास्थ्य प्रोटोकॉल की अवहेलना करने वालों को सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी है।

नियमों के मुताबिक, मास्क पहनना और सामाजिक दूरी का पालन करना आवश्यक है।

ज्यादातर मॉल में लोगों की भीड़ उमड़ रही है और लोग इन नियमों का पालन नहीं कर रहे हैं।

बहुसंख्यक सिंहली समुदाय और अल्पसंख्यक तमिल लोगों का नववर्ष बुधवार को पड़ रहा है। इस दौरान कई हफ्तों तक विविध तरीके से उत्सव मनाया जाता है।

कोरोना वायरस का संक्रमण फैलने से रोकने के लिए स्वास्थ्य संबंधी दिशा-निर्देशों के तहत कई पारंपरिक खेलों पर पाबंदी लगा दी गई है।

देश में कोरोना वायरस संक्रमण के 96,000 मामले हैं तथा अब तक करीब 600 संक्रमितों की मौत हो चुकी है।

‘‘द पब्लिक हैल्थ इंस्पेक्टर्स एसोसिएशन’’ की ओर से कहा गया कि लोग सार्वजनिक परिवहन तथा सार्वजनिक कार्यक्रमों में स्वास्थ्य नियमों का पालन नहीं कर रहे हैं जो कि दुर्भाग्यपूर्ण है।

संस्था के प्रवक्ता महेंद्र बालासुरिया ने कहा, ‘‘वे इसकी गंभीरता को तभी समझ पाएंगे जब यहां महामारी की तीसरी लहर का हमला होगा। हम यह चेतावनी देते आ रहे हैं लेकिन अब देर हो चुकी है। हमें इसके परिणाम भुगतने होंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

भारतअब आपकी बारी?, सीएम विजयन अपनी पत्नी, बेटी और बेटे के साथ डाला वोट, मोहनलाल, सुरेश गोपी ने किया मत का प्रयोग?

भारतVIDEO: पुडुचेरी सीएम ने डाला अपना वोट, 'स्वैग' में बाइक चलाते मतदान केंद्र से निकले

क्रिकेट12 लाख रुपये का जुर्माना, गुजरात टाइटन्स के कप्तान शुभमन गिल पर एक्शन?

क्रिकेटKKR vs LSG Live Score: कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स लाइव स्कोरकार्ड, कोलकाता के ईडन गार्डन्स में, देखें मैच का लाइव स्कोरकार्ड अपडेट

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Iran Ceasefire: लेबनान हमले का पलटवार, होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर बंद करेगा ईरान! भड़का अमेरिका

विश्वइस युद्धविराम के आखिर मायने क्या हैं...?

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात