लाइव न्यूज़ :

श्रीलंका की संसद ने पाकिस्तान में श्रीलंकाई नागरिक की पीटकर हत्या की निंदा की

By भाषा | Updated: December 4, 2021 18:54 IST

Open in App

कोलंबो, चार दिसंबर श्रीलंका की संसद और प्रधानमंत्री महिंदा राजपक्षे ने पाकिस्तान में श्रीलंकाई नागरिक की पीट-पीट कर हत्या किए जाने की घटना की शनिवार को निंदा की और उम्मीद जतायी कि वहां के प्रधानमंत्री इमरान खान पीड़ित को न्याय दिलाने के लिये दोषियों को न्याय के कठघरे में लायेंगे और शेष श्रीलंकाई प्रवासी श्रमिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की अपनी प्रतिबद्धता बनाये रखेंगे ।

शुक्रवार को एक निर्मम घटना में कट्टरपंथी इस्लामी पार्टी के समर्थकों द्वारा प्रियंता कुमारा दियावदना की पीट-पीटकर हत्या के बाद शव को जला दिया गया था। इन लोगों ने ईशनिंदा के आरोपों को लेकर पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में एक कपड़ा कारखाने पर हमला किया था।

श्रीलंका के कैंडी निवासी दियावदना, लाहौर से करीब 100 किलोमीटर दूर सियालकोट जिले में कपड़ा कारखाने में महाप्रबंधक के तौर पर कार्यरत थे।

श्रीलंकाई सरकार और विपक्ष एकजुट होकर श्रीलंकाई अधिकारियों से पाकिस्तान में श्रीलंका के बाकी कामगारों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए इस्लामाबाद के साथ बातचीत करने का आग्रह कर रहे थे।

प्रधानमंत्री राजपक्षे ने ट्वीट किया, “पाकिस्तान में चरमपंथी भीड़ द्वारा प्रियंता दियावदना पर क्रूर और घातक हमले को देखकर स्तब्ध हूं। मेरा दिल उनकी पत्नी और परिवार के लिए बैठा जा रहा है। श्रीलंका और यहां के नागरिकों को विश्वास है कि प्रधानमंत्री इमरान खान सभी दोषियों को न्याय के कठघरे में लाने के लिए अपनी प्रतिबद्धता पर अमल करेंगे।’’

खान ने एक ट्वीट में कहा, ‘‘सियालकोट में एक कारखाने पर भयावह हमला और श्रीलंकाई प्रबंधक को जिंदा जलाना पाकिस्तान के लिए शर्म का दिन है। मैं जांच की निगरानी कर रहा हूं और कोई गलती नहीं होगी, सभी दोषियों को कानून की पूरी गंभीरता से दंडित किया जाएगा। गिरफ्तारियां जारी हैं।’’

पाक राष्ट्रपति आरिफ अल्वी ने ट्वीट किया, ‘‘सियालकोट की घटना निश्चित रूप से बहुत दुखद और शर्मनाक है, और किसी भी तरह से धार्मिक नहीं है। इस्लाम एक ऐसा धर्म है जिसने मॉब लिंचिंग के बजाय विचारशील न्याय की मिसालें स्थापित की हैं।’’

शिक्षा मंत्री दिनेश गुणवर्धने ने संसद को बताया, ‘‘हमें खुशी है कि पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने इस क्रूर कृत्य की कड़ी निंदा की है।’’

संसद को बताया गया कि दियावदना कैंडी के पेराडेनिया विश्वविद्यालय से स्नातक थे । उनकी हत्या तहरीक ए लब्बैक पकिस्तान के समर्थकों ने की है । यह एक चरमपंथी इस्लामी पार्टी है जिस पर अतीत में प्रतिबंध लग चुका है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

विश्व अधिक खबरें

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल