लाइव न्यूज़ :

मालवाहक जहाज में आग लगने के बाद श्रीलंकाई नौसेना ने चालक दल के 25 सदस्यों को बचाया

By भाषा | Updated: May 25, 2021 14:12 IST

Open in App

कोलंबो, 25 मई श्रीलंकाई नौसेना ने पिछले सप्ताह कोलंबो तट के पास एक कंटेनर जहाज में आग लगने के बाद दो भारतीय समेत चालक दल के सभी 25 सदस्यों को मंगलवार को बचा लिया। आग बुझाने का काम अभी जारी है।

मीडिया की खबरों के मुताबिक बचाव अभियान के समय दोनों भारतीय गंभीर रूप से जख्मी हो गए। उन्हें कोलंबो नेशनल हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल दोनों की पहचान नहीं हो पायी है।

अधिकारियों ने बताया कि गुजरात में हजीरा से सौंदर्य प्रसाधनों के लिए रसायन और अन्य कच्चा माल कोलंबो बंदरगाह लेकर आए कंटेनर जहाज एमवी एक्स प्रेस पर्ल में 20 मई को तट से 9.5 समुद्री मील दूरी पर आग लग गयी। इसी जगह पर जहाज ने लंगर डाला था।

नौसेना, बंदरगाह प्राधिकरण और समुद्री पर्यावरण सुरक्षा प्राधिकरण ने तुरंत आग बुझाने का काम शुरू कर दिया और माना जा रहा था कि आग पर काबू पा लिया गया।

जहाज के एक हिस्से में नाइट्रिक एसिड भंडारित होने के कारण मंगलवार सुबह आग से मंगलवार सुबह धमाका हुआ।

आग पर काबू पाने के लिए श्रीलंकाई वायुसेना के बेल-212 हेलिकॉप्टर की सेवा ली गयी। जहाज के चालक दल के सभी 25 सदस्यों को बचा लिया गया। चालक दल में फिलिपीन, चीन, भारत और रूस के नागरिक थे।

‘कोलंबो गजट’ अखबार के मुताबिक दोनों भारतीय गंभीर रूप से घायल हो गए।

नौसेना ने कहा है कि आग पर काबू पाने के लिए कदम उठाए जा रहे हैं। अभियान के दौरान आठ मालवाहक कंटेनर समुद्र में गिर गए।

नौसेना के प्रवक्ता कैप्टन इंडिका डे सिल्वा ने बताया कि रासायनिक प्रतिक्रिया के कारण आग लगी।

अधिकारियों ने बताया कि भारी बारिश और तेज हवाओं के कारण बचाव अभियान में मुश्किलें आ रही हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला