लाइव न्यूज़ :

श्रीलंकाई नौसेना ने मछली पकड़ने वाली चार भारतीय नौकाओं को वापस भेजने का किया दावा

By भाषा | Updated: May 30, 2021 19:45 IST

Open in App

कोलंबो, 30 मई श्रीलंकाई नौसेना ने रविवार को कहा कि मछली पकड़ने वाली चार भारतीय नौकाओं ने कथित तौर पर देश के जलक्षेत्र में प्रवेश करने की कोशिश की, लेकिन उन्हें वापस भारत भेज दिया गया। श्रीलंकाई नौसेना ने कहा कि इन नौकाओं पर 40 व्यक्ति सवार थे।

श्रीलंकाई नौसेना ने एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा, ‘‘मछली पकड़ने वाली 4 भारतीय नौकाओं पर सवार 40 व्यक्तियों को 29 मई 2021 को श्रीलंकाई जलक्षेत्र में प्रवेश करने के प्रयास से रोकने में नौसेना सफल रही।’’

उसने कहा कि समूह को मछली पकड़ने वाली उनकी नौकाओं के साथ उनके देश के जलक्षेत्र में वापस भेज दिया गया।

उसने कहा कि नौसेना ने 24 घंटे की गश्त बढ़ाकर श्रीलंका के जलक्षेत्र में सुरक्षा बढ़ा दी है, "क्योंकि विदेशियों द्वारा समुद्री मार्गों के माध्यम से श्रीलंका में आने के प्रयासों से देश में कोविड-19 महामारी के प्रसार में वृद्धि का खतरा है।’’

दोनों देशों के मछुआरे अनजाने में एक दूसरे के जलक्षेत्र में प्रवेश करने के आरोप में अक्सर गिरफ्तार किए जाते हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीVirat Kohli ने देखी 'Dhurandhar 2', बोले- ऐसी फिल्म आज तक नहीं देखी!

कारोबारचिंताजनक स्थितिः 59 सालों में जम्मू कश्मीर की 315 झीलें गायब, 203 का क्षेत्रफल कम?, आखिर क्या है माजरा?

पूजा पाठSurya Gochar 2026: अप्रैल 14 से बदलेगा इन 5 राशियों का भाग्य, मान-सम्मान में वृद्धि, सरकारी नौकरी और पदोन्नति के योग

ज़रा हटके14 अप्रैल को 87 बंदियों की होगी समय पूर्व रिहाई, 7 को मिलेगी सजा में छूट, मप्र गृह विभाग का बड़ा निर्णय

क्राइम अलर्टकश्मीर पुलिस को कामयाबी, 16 साल से टेरर नेटवर्क चला रहे 2 पाकिस्तानी सहित 5 अरेस्ट, श्रीनगर के रहने वाले नकीब भट, आदिल राशिद और गुलाम मोहम्मद खिलाते थे खाना?

विश्व अधिक खबरें

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल