लाइव न्यूज़ :

श्रीलंका की नौसेना ने अवैध रूप से मछली पकड़ने के आरोप में 43 भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार किया

By भाषा | Updated: December 19, 2021 15:46 IST

Open in App

कोलंबो, 19 दिसंबर श्रीलंका की नौसेना ने देश के जलक्षेत्र में अवैध रूप से मछली पकड़ने के आरोप में 43 भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार किया है और छह नौकाओं को जब्त किया है। इस संबंध में एक आधिकारिक बयान में रविवार को यह जानकारी दी गई।

श्रीलंका की नौसेना ने शनिवार को जाफना में डेल्फ्ट द्वीप के दक्षिण पूर्व समुद्री क्षेत्र में इन मछुआरों को गिरफ्तार किया। श्रीलंका की नौसेना ने एक बयान में कहा, ‘‘18 दिसंबर 2021 की रात को जाफना के डेल्फ्ट द्वीप के दक्षिण-पूर्वी समुद्री क्षेत्र में नौसेना द्वारा चलाए गए एक विशेष अभियान में श्रीलंका के समुद्री क्षेत्र में मछली पकड़ने के लिए मौजूद छह भारतीय नौकाओं को जब्त कर लिया गया, जिसमें 43 भारतीय मछुआरे सवार थे।’’

उत्तरी नौसेना कमान से जुड़े 04वें फास्ट अटैक क्राफ्ट फ्लोटिला (4 एफएएफ) के फास्ट अटैक क्राफ्ट ने ये गिरफ्तारियां कीं। उन्होंने बताया कि अभियान के दौरान कोविड​​​​-19 दिशा निर्देशों का पालन किया गया। पकड़े गए भारतीय मछुआरों की रैपिड एंटीजन से जांच की गई, जिसके बाद कानूनी कार्रवाई के लिए उन्हें संबंधित अधिकारियों को सौंपने की व्यवस्था की जा रही है।

गौरतलब है कि दोनों देशों के मछुआरे अनजाने में एक दूसरे के जलक्षेत्र में प्रवेश करने के आरोप में अक्सर गिरफ्तार किए जाते हैं। मछुआरों का मुद्दा द्विपक्षीय संबंधों में एक प्रमुख अड़चन बन गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला