लाइव न्यूज़ :

श्रीलंकाई नागरिक की पीट-पीट कर हत्या मामला : 85 संदिग्ध हिरासत में लिए गए

By भाषा | Updated: December 29, 2021 20:19 IST

Open in App

लाहौर, 29 दिसंबर पाकिस्तान के पंजाब प्रांत के अधिकारियों ने बुधवार को कहा कि इस महीने की शुरुआत में सियालकोट में एक श्रीलंकाई नागरिक की नृशंस हत्या मामले में 85 मुख्य संदिग्धों को हिरासत में लिया गया है।

पंजाब पुलिस के एक अधिकारी ने बुधवार को पीटीआई से कहा कि वीडियो फुटेज और अब तक की जांच के आधार पर 85 मुख्य संदिग्धों को हिरासत में लिया गया है। उन्होंने कहा कि 100 से अधिक अन्य संदिग्धों को भी जांच में शामिल किया गया था लेकिन घटना में उनकी संलिप्तता का कोई सबूत नहीं मिला, इसलिए उनके नाम प्राथमिकी में नहीं शामिल किए गए।

उन्होंने कहा, "हम अदालत में प्रमुख संदिग्धों के खिलाफ मजबूत मामला पेश करना चाहते हैं और जांच करने वाली टीम इस पर कड़ी मेहनत कर रहे हैं।’’ उन्होंने कहा कि पुलिस अगले महीने के अंत तक आतंकवाद विरोधी अदालत में इन 85 संदिग्धों के खिलाफ जांच रिपोर्ट पेश करेगी।

उल्लेखनीय है कि तीन दिसंबर को कट्टरपंथी इस्लामी पार्टी तहरीक-ए-लब्बैक पाकिस्तान (टीएलपी) के समर्थकों ने एक कपड़ा कारखाने पर हमला किया था और उसके महाप्रबंधक श्रीलंकाई नागरिक प्रियंता कुमारा दियावदना को ईशनिंदा के आरोप में पीट-पीटकर मार डाला था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट3 मैच, 22 रन, 2 चौके, 1 छक्का और 19 गेंद?, टी20 विश्व कप में भारत की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले संजू सैमसन क्यों आईपीएल में हो रहे फेल?, सिंगल डिजिट स्कोर पर आउट

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने दो प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात रखते हैं तो IPC की धारा 420 और 468 लगती है?

क्रिकेटगांगुली और रोहित क्लब में शामिल होंगे गायकवाड़, केवल 1 मैच दूर?, आईपीएल में भारतीय कप्तानों द्वारा लगातार हारे गए मैच?

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला