लाइव न्यूज़ :

श्रीलंकाई मंत्री ने जले हुए पोत से रसायनिक रिसाव को समुद्री जीवों की मौत के लिए जिम्मेदार बताया

By भाषा | Updated: June 24, 2021 12:41 IST

Open in App

कोलंबो, 24 जून श्रीलंका के तट पर खतरनाक रसायनों से लदे एक कंटेनर पोत के आग के कारण डूबने के बाद डॉल्फिन और समुद्री कछुओं जैसे कई समुद्री जीवों की मौत हो गई। एक वरिष्ठ मंत्री ने हाल के दिनों में मृत समुद्री जीवों के बहकर किनारों पर मिलने के बाद यह बात कही है।

मालवाहक पोत में रसायनों के 1,486 कंटेनर थे और इसमें 21 मई को आग लग गई थी। श्रीलंका की नौसेना, वायुसेना और भारतीय तटरक्षक ने कई दिनों के अभियान के बाद संयुक्त रूप से इस आग पर काबू पाया था। लेकिन सिंगापुर के स्वामित्व वाला पोत ‘एक्स-प्रेस पर्ल’ 17 जून को देश के तट पर डूब गया।

कोल ‘श्रीलंका मिरर’ ने खबर दी है कि पोत के डूबने के बाद 60 से अधिक समुद्री कछुए और डॉल्फिन समेत अन्य समुद्री जीवों की मौत हो गई वे द्वीप के कई तटों के पास मिले हैं।

श्रीलंका मिरर ने वन्यजीव एवं वन संरक्षण मंत्री सी बी रत्नायके के हवाले से कहा, “रसायनों का परिवहन करने वाले पोत में लगी आग के कारण महासागर में अनेक समुद्री जीवों की मौत हो गई।”

उन्होंने कहा, “मौत के कारणों का पता लगाने के लिए जांच की गई और मृत समुद्री कछुओं के शरीर पर एसिड से जलने के साफ निशान दिख रहे थे।”

उन्होंने बुधवार को कहा, “समुद्री जीवों की मौत के सटीक कारणों का पता लगाने के लिए जांच जारी रहेगी।”

मंत्री के मुताबिक, वन्यजीव महानिदेशक से जांच करने का अनुरोध किया गया है और सरकार ने ‘यूनिवर्सिटी ऑफ पेराडेनिया’ और रागाम टीचिंग हॉस्पिटल को मौत के कारणों का पता लगाने के लिए जांच में सहयोग करने का निर्देश दिया है।

उन्होंने कहा कि इस संबंध में अध्ययन करने के लिए विशेष प्रयोगशालाएं न होने की वजह से सिंगापुर से मदद ली जाएगी और जांच की रिपोर्ट जल्द से जल्द सार्वजनिक की जाएगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल