लाइव न्यूज़ :

श्रीलंका कोविड-19 से मरने वालों का दाह संस्कार करने के फैसले पर कायम : मंत्री

By भाषा | Updated: January 7, 2021 18:07 IST

Open in App

कोलंबो, सात जनवरी श्रीलंका की स्वास्थ्य मंत्री ने अल्पसंख्यक मुस्लिम समुदाय के कड़े विरोध के बावजूद बृहस्पतिवार को कहा कि विशेषज्ञ समिति की अनुशंसा के तहत देश में कोविड-19 से मरने वालों का केवल दाह संस्कार करने का फैसला कायम रहेगा।

उल्लेखनीय है कि श्रीलंका ने गत वर्ष अप्रैल में कानून में बदलाव कर कोविड-19 से मरने वालों के दाह संस्कार को अनिवार्य बना दिया था ताकि किसी संभावित संक्रमण को फैलने से रोका जा सके। हालांकि, विश्व स्वास्थ्य संगठन ने संक्रमितों के शवों को दफनाने की भी मंजूरी दी है।

स्वास्थ्य मंत्री पवित्रा वन्नियाराच्ची ने संसद में कहा कि समिति की रिपोर्ट के मुताबिक दाह संस्कार शवों के निस्तारण का आदर्श तरीका है।

उन्होंने कहा, ‘‘किसी जातीय या समुदाय की मांगों पर विचार कर समिति की रिपोर्ट के आधार पर लिए गए फैसले से हटने की कोई मंशा नहीं है।’’

पवित्रा ने यह जानकारी विपक्षी सांसद गजेंद्र कुमार पोन्नाम्बलन के सवाल के जवाब में दी। गजेंद्र ने रेखांकित किया था कि विषाणु विशेषज्ञों ने सत्यापित किया है कि संक्रमितों के शवों को दफनाने से कोरोना वायरस नहीं फैलता है।

उल्लेखनीय है कि मुस्लिम समूह अपने समुदाय के व्यक्ति की कोविड-19 की वजह से मौत होने पर उनके धार्मिक विश्वास के विपरीत जबरन दाह संस्कार कराने का विरोध कर रहे हैं। इस्लाम एवं यहूदी धर्म में शव के दाह संस्कार करने की मनाही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वईरान ने US के साथ हुए सीज़फ़ायर समझौते के तहत स्ट्रेट ऑफ़ होर्मुज़ से जहाज़ों के गुज़रने की सीमा रोज़ाना 15 जहाज़ों तक तय की

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

क्रिकेटKKR vs LSG: विवादित कैच, बाउंड्री रोप से दिग्विजय राठी का पैर छूने के बावजूद फिन एलन को दिया गया आउट, WATCH

भारतपरिसीमन 2026: ‘I-YUVA फॉर्मूला’ के साथ संतुलित लोकतंत्र की नई दिशा

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

विश्व अधिक खबरें

विश्वईरान युद्धविराम में पाकिस्तान की मध्यस्थता की भूमिका पर उठे सवाल, नेताओं को किया गया ट्रोल

विश्वUS-Iran Ceasefire: लेबनान हमले का पलटवार, होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर बंद करेगा ईरान! भड़का अमेरिका

विश्वइस युद्धविराम के आखिर मायने क्या हैं...?

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी