लाइव न्यूज़ :

श्रीलंका सरकार ने चार हजार सिंहली महिलाओं की नसबंदी के आरोपी डॉक्टर को बहाल किया

By भाषा | Updated: December 16, 2021 21:12 IST

Open in App

कोलंबो, 16 दिसंबर श्रीलंका की सरकार ने उस मुस्लिम डॉक्टर को बृहस्पतिवार को बहाल कर दिया, जिसे सिंहली बौद्ध समुदाय की 4,000 से अधिक महिलाओं की अवैध नसबंदी करने के आरोप में अनिवार्य छुट्टी पर भेज दिया गया था।

स्वास्थ्य मंत्रालय ने एक बयान में यह भी ऐलान किया है कि डॉ शफी शिहाबदीन को अनिवार्य अवकाश पर भेजे जाने की अवधि के दौरान का बकाया वेतन भी दिया जाएगा।

कुरुनेगला सरकारी अस्पताल के डॉक्टर शिहाबदीन को मई 2019 में गिरफ्तार किया गया था। उन्हें बाद में इस आरोप में सेवा से निलंबित कर दिया गया था कि उन्होंने ‘सिजेरियन डिलीवरी’ (सिजेरियन के माध्यम से बच्चे का जन्म) करने के बाद बहुसंख्यक सिंहली बौद्ध समुदाय की चार हजार से अधिक महिलाओं की नसबंदी की थी। उनका मकसद सिंहली जाति को खत्म करना था।

डॉक्टर (42) पर जिहादी समूह का सदस्य होने का भी आरोप लगाया गया था, जिसने 2019 में ईस्टर रविवार को हमलों को अंजाम दिया था, जिसमें 11 भारतीयों सहित 270 लोग मारे गए थे।

शिहाबदीन ने आरोपों से इनकार किया था और बाद में उन्हें जुलाई 2019 में जमानत मिल गई थी। पुलिस जांच में आरोप साबित नहीं हुए। अदालत में सुनवाई के दौरान आपराधिक जांच विभाग (सीआईडी) के अधिकारियों ने कहा था कि डॉक्टर के खिलाफ आरोपों को साबित करने के लिए पर्याप्त सबूत नहीं हैं।

पिछले साल जनवरी में शिहाबदीन ने लोक सेवा आयोग की स्वास्थ्य सेवा समिति से अनुरोध किया था कि उन्हें बहाल किया जाए।

उन्होंने मौलिक अधिकार से संबंधित एक याचिका भी दायर की थी जिसमें उन्होंने गिरफ्तारी और हिरासत को गैरकानूनी घोषित करने का आदेश देने की मांग की थी।

शिहाबदीन ने 2015 में सत्तारूढ़ यूनाटिड नेशनल पार्टी (यूपीएन) के टिकट पर संसदीय चुनाव लड़ा था लेकिन उन्हें हार का सामना करना पड़ा था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यJammu-Kashmir: जम्‍मू कश्‍मीर में कैंसर का बढ़ता बोझ, 2018 से कश्मीर में 50,000 से ज्‍यादा मामले सामने आए

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

विश्व अधिक खबरें

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?