लाइव न्यूज़ :

श्रीलंकाई मछुआरो ने उनकी समुद्री सीमा में भारतीयों के कथित मछली पकड़ने के विरूद्ध नौका रैली निकाली

By भाषा | Updated: October 17, 2021 15:59 IST

Open in App

कोलंबो, 17 अक्टूबर श्रीलंका के मछुआरों ने उनके देश की समुद्री सीमा में भारतीय मछुआरों द्वारा कथित तौर से मछली पकड़ने की घटनाओं पर रोक लगाने के लिए कार्रवाई करने की मांग करते हुए रविवार को उत्तरी समुद्र में विरोध स्वरूप नौका रैली निकाली।

कुछ ही दिन पहले श्रीलंका की नौसेना ने उत्तरी प्रांत में प्वांट पेड्रो के वेट्टिलकेनी में उसकी समुद्री सीमा में कथित रूप से मछली पकड़ने को लेकर 23 भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार किया था और दो नौकाएं जब्त की थीं।

मुल्लैथिवू के उत्तरपूर्वी क्षेत्र से उत्तर के प्वाइंट ऑफ पेड्रो की ओर सैकड़ों नौकाओं ने विरोध स्वरूप रैली निकाली। इन नौकाओं पर झंडे लगे थे जिनपर लिखा था ‘हमारे मछुआरों को बचाओ’।

तमिल नेशनल एलायंस के सांसद एम ए सुमनथिरान ने कहा, ‘‘ यह हमारी समस्या है, हमें अपने मछुआरों की रक्षा करना है , इसलिए हमने मुल्लैथिवू से प्वाइंट ऑफ पेड्रो की ओर से शुरुआत की है।’’

इस प्रदर्शन में उनके कई साथियों ने हिस्सा लिया। श्रीलंका के मछुआरे पहले से भारतीयों पर उनकी समुद्री सीमा में मछली पकड़ने का आरोप लगाते रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल