श्रीलंका की कोर्ट ने 4 भारतीय मछुआरों को किया रिहा, जल्द वापस आएंगे भारत

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 12, 2025 10:24 IST2025-09-12T10:22:47+5:302025-09-12T10:24:05+5:30

India-Sri Lanka: अवैध रूप से मछली पकड़ने या समुद्र में मछली पकड़ने की गतिविधियों का कोई सबूत नहीं होने की पुष्टि की गई।

Sri Lankan court releases 4 Indian fishermen will return to India soon | श्रीलंका की कोर्ट ने 4 भारतीय मछुआरों को किया रिहा, जल्द वापस आएंगे भारत

श्रीलंका की कोर्ट ने 4 भारतीय मछुआरों को किया रिहा, जल्द वापस आएंगे भारत

India-Sri Lanka:श्रीलंका की एक अदालत ने तेलुगु भाषी चार मछुआरों को रिहा कर दिया है। उनकी मछली पकड़ने की नौका कथित तौर पर अंतरराष्ट्रीय समुद्री सीमा पार कर गयी थी जिसके बाद उन्हें श्रीलंकाई नौसेना ने पकड़ लिया था। एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि श्रीलंकाई नौसेना ने तीन सितंबर को उन्हें पकड़ा था, जब वे तमिलनाडु में कन्याकुमारी तट के पास नौकायन कर रहे थे।

इनमें तीन मछुआरे आंध्र प्रदेश से और एक केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी के यनम से है। अधिकारी ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया, ‘‘चार मछुआरों को श्रीलंकाई अदालत ने रिहा कर दिया है और उन्हें जल्द ही भारतीय अधिकारियों को सौंप दिया जाएगा।’’

पुलिस ने बताया कि दस्तावेजों की पुष्टि के बाद श्रीलंकाई अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को उनकी रिहाई के आदेश जारी किए, जिसमें अवैध रूप से मछली पकड़ने या समुद्र में मछली पकड़ने की गतिविधियों का कोई सबूत नहीं होने की पुष्टि की गई।

मछुआरों की पहचान काकीनाडा जिले और यानम क्षेत्र के पी ब्रह्मानंदम (53), सी नागेश्वर राव (49), के नुकराज (40) और के श्रीनू (44) के रूप में की गई। 

Web Title: Sri Lankan court releases 4 Indian fishermen will return to India soon

विश्व से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे