लाइव न्यूज़ :

खुफिया एजेंसियों के खिलाफ टिप्पणियों को लेकर श्रीलंकाई कैथोलिक पादरी को तलब किया

By भाषा | Updated: October 28, 2021 14:53 IST

Open in App

कोलंबो, 28 अक्टूबर श्रीलंका में पुलिस ने खुफिया एजेंसियों के खिलाफ कथित टिप्पणियों को लेकर एक कैथोलिक पादरी को समन जारी किया है।

पुलिस ने उस वरिष्ठ कैथोलिक पादरी को समन जारी किया है, जिन्होंने कथित रूप से कहा था कि देश की खुफिया इकाइयों ने 2019 में ईस्टर रविवार को घातक आतंकवादी हमला करने वाले स्थानीय जिहादी संगठन के नेता को वित्तीय एवं अन्य सहायता दी थी।

कोलंबो मजिस्ट्रेट की अदालत ने राज्य खुफिया सेवा के प्रमुख सुरेश सालाय की शिकायत के आधार पर मामले में जांच का आदेश दिया था, जिसके बाद पादरी सिरिल गामिनी को पुलिस के अपराध जांच विभाग (सीआईडी) ने तलब किया।

सालाय ने अपनी शिकायत में कहा कि 23 अक्टूबर को ‘जूम’ के जरिए आयोजित बैठक के दौरान, पादरी सिरिल ने आरोप लगाया कि श्रीलंका की खुफिया इकाइयों ने आईएसआईएस से संबद्ध स्थानीय इस्लामी चरमपंथी समूह नेशनल तौहीद जमात (एनटीजे) के नेता जहरान हाशिम को वित्तीय और अन्य सहायता प्रदान की थी।

गौरतलब है कि एनटीजे के नौ आत्मघाती हमलावरों ने 21 अप्रैल, 2019 को ईस्टर रविवार के मौके पर श्रीलंका में तीन गिरजाघरों और तीन होटलों में विस्फोट किए थे, जिनमें 11 भारतीयों सहित 270 से अधिक लोगों की मौत हो गई थी और 500 से अधिक लोग घायल हो गए थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

विश्व अधिक खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा