श्रीलंका के अधिकारियों ने माफी के लिए राष्ट्रपति के पास मृत्युदंड प्राप्त 260 कैदियों की सूची भेजी
By भाषा | Updated: June 25, 2021 22:45 IST2021-06-25T22:45:06+5:302021-06-25T22:45:06+5:30

श्रीलंका के अधिकारियों ने माफी के लिए राष्ट्रपति के पास मृत्युदंड प्राप्त 260 कैदियों की सूची भेजी
कोलंबो, 25 जून श्रीलंका में जेल अधिकारियों ने राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे को मृत्युदंड प्राप्त 260 कैदियों की सजा को उम्रकैद में बदलने के लिए एक सूची भेजी है।
इससे एक दिन पहले मृत्युदंड प्राप्त एक पूर्व सांसद की सजा माफ होने और रिहाई के बाद 175 कैदी भूख हड़ताल पर चले गए थे। कोलंबो की मुख्य जेल और महारा जेल के कैदी मृत्युदंड देने अथवा सजा को उम्रकैद करने की मांग को लेकर बृहस्पतिवार से भूख हड़ताल कर रहे हैं।
सत्तारूढ़ एसएलपीपी के पूर्व सांसद दुमिंदा सिल्वा को राष्ट्रपति की माफी मिलने के बाद इन कैदियों ने भूख हड़ताल शुरू की। सिल्वा को 2011 में राजनीतिक हत्या के मामले में मृत्युदंड दिया गया था।
Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।