श्रीलंका ने तालिबान से सभी वादे निभाने का आग्रह किया

By भाषा | Updated: August 21, 2021 23:13 IST2021-08-21T23:13:09+5:302021-08-21T23:13:09+5:30

Sri Lanka urges Taliban to keep all promises | श्रीलंका ने तालिबान से सभी वादे निभाने का आग्रह किया

श्रीलंका ने तालिबान से सभी वादे निभाने का आग्रह किया

श्रीलंका ने शनिवार को उम्मीद जताई कि अफगानिस्तान में सत्ता पर नियंत्रण करने के बाद तालिबान आम-माफी देने, महिलाओं के अधिकारों की रक्षा करने और किसी भी विदेशी को नुकसान नहीं पहुंचाने के अपने वादों का सम्मान करेगा। तालिबान ने मंगलवार को महिलाओं के अधिकारों, मीडिया की स्वतंत्रता का सम्मान करने, उनसे लड़ने वालों को माफ करने के साथ ही यह सुनिश्चित करने का संकल्प लिया कि अफगानिस्तान आतंकवादियों के लिए पनाहगाह नहीं बनेगा। तालिबान द्वारा अफगानिस्तान पर नियंत्रण करने के बाद अपनी पहली प्रतिक्रिया में श्रीलंका के विदेश मंत्रालय ने आशा जताई कि संगठन सत्ता पर नियंत्रण के बाद किए गए अपने सभी वादों का सम्मान करेगा। मंत्रालय ने एक बयान में कहा, '' श्रीलंका यह जानकर खुश है कि तालिबान ने आम-माफी की पेशकश की है और किसी भी विदेशी नागरिक को नुकसान नहीं पहुंचाने का वादा किया है। ऐसे में तालिबान से अपने वादों को निभाने का अनुरोध किया जाता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Sri Lanka urges Taliban to keep all promises

विश्व से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे