लाइव न्यूज़ :

श्रीलंका ने जापान से एस्ट्राजेनेका के छह लाख टीके देने का किया अनुरोध

By भाषा | Updated: June 10, 2021 11:26 IST

Open in App

कोलंबो, 10 जून (एपी) श्रीलंका ने अपने नागरिकों को कोविड-19 रोधी टीके की दूसरी खुराक लगाने की कोशिश में जापान से एस्ट्राजेनेका के 600,000 टीके देने का अनुरोध किया है।

श्रीलंका में एस्ट्राजेनेका टीकों की भारी कमी है क्योंकि इस टीके का उत्पादन भारत में होता है जो खुद ही महामारी की दूसरी लहर से जूझ रहा है। इसके कारण टीका निर्माता कंपनी ये टीके द्वीपीय देश को उपलब्ध नहीं करा पाई।

राष्ट्रपति कार्यालय ने बुधवार को घोषणा की कि राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे ने जापान के प्रधानमंत्री योशिहिदे सुगा से एस्ट्राजेनेका के 600,000 टीके उपलब्ध कराने का अनुरोध किया है। राष्ट्रपति कार्यालय से जारी एक बयान के अनुसार, इस अनुरोध पर सकारात्मक जवाब आया है। श्रीलंका अभी चीन के सिनोफार्म और रूस के स्पूतनिक वी टीकों का इस्तेमाल कर रहा है।

श्रीलंका में अप्रैल के बाद से कोरोना वायरस संक्रमण के मामले और मौत की संख्या बढ़ गयी है। देश में 210,000 से अधिक मामले और 1,843 लोगों की मौत हो चुकी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीVirat Kohli ने देखी 'Dhurandhar 2', बोले- ऐसी फिल्म आज तक नहीं देखी!

कारोबारचिंताजनक स्थितिः 59 सालों में जम्मू कश्मीर की 315 झीलें गायब, 203 का क्षेत्रफल कम?, आखिर क्या है माजरा?

पूजा पाठSurya Gochar 2026: अप्रैल 14 से बदलेगा इन 5 राशियों का भाग्य, मान-सम्मान में वृद्धि, सरकारी नौकरी और पदोन्नति के योग

ज़रा हटके14 अप्रैल को 87 बंदियों की होगी समय पूर्व रिहाई, 7 को मिलेगी सजा में छूट, मप्र गृह विभाग का बड़ा निर्णय

क्राइम अलर्टकश्मीर पुलिस को कामयाबी, 16 साल से टेरर नेटवर्क चला रहे 2 पाकिस्तानी सहित 5 अरेस्ट, श्रीनगर के रहने वाले नकीब भट, आदिल राशिद और गुलाम मोहम्मद खिलाते थे खाना?

विश्व अधिक खबरें

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल