लाइव न्यूज़ :

श्रीलंका: आग की चपेट में आए कंटेनर पोत के चालक दल के दो भारतीय सदस्य संक्रमित पाए गए

By भाषा | Updated: May 26, 2021 17:07 IST

Open in App

कोलंबो, 26 मई श्रीलंका के तट पर पिछले सप्ताह आग की चपेट में आए कंटेनर पोत पर सवार उसके चालक दल के दो भारतीय सदस्य कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं।

कंटेनर पोत ‘एमवी एक्सप्रेस पर्ल’ पर मौजूद पांच भारतीयों समेत चालक दल के सभी 25 सदस्यों को बचा लिया गया था।

पांच में से दो भारतीयों को बचाव अभियान के दौरान घायल होने के कारण कोलंबो नेशनल हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था।

‘डेली मिरर’ समाचार पत्र ने बुधवार को बताया कि एक निजी अस्पताल में रैपिड एंटिजन जांच (रैट) के बाद दो भारतीय संक्रमित पाए गए।

इन भारतीयों की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है।

अमेरिका स्थित ‘जॉन्स हॉप्किन्स विश्वविद्यालय’ के अनुसार श्रीलंका में कोरोना वायरस संक्रमण के 169,900 मामले सामने आए हैं और 1,269 लोगों की मौत हो चुकी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतअब आपकी बारी?, सीएम विजयन अपनी पत्नी, बेटी और बेटे के साथ डाला वोट, मोहनलाल, सुरेश गोपी ने किया मत का प्रयोग?

भारतVIDEO: पुडुचेरी सीएम ने डाला अपना वोट, 'स्वैग' में बाइक चलाते मतदान केंद्र से निकले

क्रिकेट12 लाख रुपये का जुर्माना, गुजरात टाइटन्स के कप्तान शुभमन गिल पर एक्शन?

क्रिकेटKKR vs LSG Live Score: कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स लाइव स्कोरकार्ड, कोलकाता के ईडन गार्डन्स में, देखें मैच का लाइव स्कोरकार्ड अपडेट

क्राइम अलर्टफ्लैट, विनयवाड़ा में जी+2 इमारत, 770 ग्राम सोना, 3 किग्रा चांदी, 1.15 लाख रुपये नकद और 300000 रुपये बैंक डिपॉजिट?, सहायक आयुक्त कलिंगिरी शांति अरेस्ट

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Iran Ceasefire: लेबनान हमले का पलटवार, होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर बंद करेगा ईरान! भड़का अमेरिका

विश्वइस युद्धविराम के आखिर मायने क्या हैं...?

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात