लाइव न्यूज़ :

श्रीलंका : टीएनए प्रतिनिधिमंडल भारतीय उच्चायुक्त से मिला, तमिलों को सत्ता सौंपने पर चर्चा

By भाषा | Updated: June 17, 2021 17:42 IST

Open in App

कोलंबो, 17 जून श्रीलंका में मुख्य तमिल पार्टी टीएनए के प्रतिनिधिमंडल ने बृहस्पतिवार को भारतीय उच्चायुक्त गोपाल बागले से मुलाकात की और द्विपीय देश के उत्तरी और पूर्वी प्रांतों में अल्पसंख्यक तमिलों को सत्ता हस्तांतरित करने एवं विकास के मुद्दे पर चर्चा की।

तमिल नेशनल एलायंस (टीएनए) के पांच सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने भारतीय उच्चायुक्त से यह मुलाकात पार्टी नेताओं और श्रीलंका के राष्ट्रपति गोटाबाया राजपक्षे के साथ संवैधानिक सुधारों की प्रक्रिया पर बुधवार को पहली बार होने वाली बैठक बिना कोई कारण बताए राष्ट्रपति द्वारा स्थगित किए जाने के एक दिन बाद हुई है।

भारतीय उच्चायोग ने बृहस्पतिवार को ट्वीट किया, ‘‘ तमिल नेशनल एलायंस (टीएनए) का पांच सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल माननीय सांसद आर सम्पंथन के नेतृत्व में आज भारतीय उच्चायुक्त से इंडिया हाउस में मिला। उत्तरी और पूर्वी प्रांतों सहित श्रीलंका में सत्ता हस्तांतरण और विकास के मुद्दों पर चर्चा हुई।’’

बयान में कहा गया कि उच्चायुक्त बागले ने जोर देकर एकीकृत श्रीलंका के ढांचे और 13वें संविधान संशोधन के तहत तमिल समुदाय की समानता, न्याय, शंति और सम्मान की महत्वाकांक्षा को पूरा करने के लिए मेलमिलाप की प्रक्रिया का समर्थन किया।

गौरतलब है कि 13वां संशोधन श्रीलंका में प्रांतीय परिषद गठित करने और सिंहली एवं तमिल भाषा को राष्ट्रीय भाषा का दर्जा देने व अंग्रेजी को संपर्क भाषा के तौर पर संरक्षित करने के उद्देश्य से किया गया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

विश्व अधिक खबरें

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें