लाइव न्यूज़ :

श्रीलंका ने कोविड-19 रोधी टीके की बूस्टर खुराक देना शुरू किया

By भाषा | Updated: November 1, 2021 16:51 IST

Open in App

कोलंबो, एक नवंबर (एपी) श्रीलंकाई प्राधिकारियों ने सोमवार को अग्रिम मोर्चे के कर्मचारियों को कोविड-19 रोधी टीके की बूस्टर खुराक देना शुरू कर दिया। बूस्टर खुराक ऐसे समय में दी जा रही है जब दक्षिण एशियाई देश के शीर्ष चिकित्सा संघ ने संभावित संक्रमण के मामले बढ़ने को लेकर आगाह किया है।

स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि फाइजर की बूस्टर खुराक शुरुआत में स्वास्थ्य, सुरक्षा और यात्रा क्षेत्रों के कर्मियों को दी जाएगी। इसके बाद 60 साल से अधिक आयु के लोगों को बूस्टर खुराक दी जाएगी।

मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, श्रीलंका की करीब 62 प्रतिशत आबादी ने टीके की पूरी खुराक ले ली है।

श्रीलंका चिकित्सा संघ की प्रमुख पद्मा गुणारत्ने ने सोमवार को कहा कि एक हफ्ते पहले के मुकाबले पिछले हफ्ते कोविड-19 मरीजों की संख्या और मौत के मामले बढ़ें। उन्होंने कहा, ‘‘ऐसी संभावना है कि संक्रमण की एक और लहर आ सकती है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यJammu-Kashmir: जम्‍मू कश्‍मीर में कैंसर का बढ़ता बोझ, 2018 से कश्मीर में 50,000 से ज्‍यादा मामले सामने आए

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

विश्व अधिक खबरें

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?