लाइव न्यूज़ :

श्रीलंका सीरियल ब्लास्टः हालात पर सुषमा स्वराज की करीबी नजर, भारत ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर

By भाषा | Updated: April 21, 2019 13:30 IST

विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने रविवार को कहा कि भारत श्रीलंका में लगातार हुए छह विस्फोटों के बाद हालात पर करीब से नजर बनाए हुए है।

Open in App

नयी दिल्ली, 21 अप्रैलः विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने रविवार को कहा कि भारत श्रीलंका में लगातार हुए छह विस्फोटों के बाद हालात पर करीब से नजर बनाए हुए है। स्वराज ने ट्वीट किया, ‘‘ मैं कोलंबो में भारतीय उच्चायुक्त के साथ लगातार सम्पर्क में हूं। हम स्थिति पर करीब से नजर बनाए हुए हैं।’’ श्रीलंका में भारत के उच्चायोग ने ट्वीट में लिखा कि कोलंबो और बट्टिकलोआ में आज धमाके हुए। हम हालात पर करीबी नजर बनाए हुए हैं। अगर किसी भारतीय को सूचना या स्पष्टीकरण चाहिए तो इन नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं- +94777903082 +94112422788 +94112422789.

श्रीलंका में तीन गिरजाघरों और तीन होटलों में एक साथ हुए विस्फोटों में 49 लोगों की मौत हो गई और करीब 300 लोग घायल हो गए हैं। पुलिस प्रवक्ता रूवन गुनासेकेरा ने बताया कि यह विस्फोट स्थानीय समयानुसार आठ बजकर 45 मिनट पर ईस्टर प्रार्थना सभा के दौरान गिरजाघरों में हुआ। पुलिस ने बताया कि हमले में तीन गिरजाघरों- कोलंबो के सेंट एंथनी, पश्चिमी तटीय शहर नेगेम्बो के सेंट सेबैस्टियन चर्च और बाटिकालोआ के एक चर्च को निशाना बनाया गया है।

तीन अन्य विस्फोट पंच सितारा होटलों-शंगरीला, द सिनामोन ग्रांड और द किंग्सबरी में हुआ। कोलंबो नेशनल हॉस्पिटल के प्रवक्ता डॉक्टर समिंदि समराकून ने बताया कि 300 से ज्यादा लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कटुवापितियूत्या के सेंट सेबैस्टियन चर्च से किए गए एक फेसबुक पोस्ट में लिखा गया, ‘‘ हमारे गिरजाघर पर बम हमला , कृपया आएं और मदद करें। संडे टाइम्स की खबर के मुताबिक 24 लोगों की मौत कोलंबो में और 25 लोगों की मौत बाटिकालोओ में हुई है।

टॅग्स :श्री लंका
Open in App

संबंधित खबरें

विश्व'धन्यवाद भारत': पश्चिम एशिया संकट के बीच श्रीलंका को भारत से 38,000 मीट्रिक टन ईंधन मिला, राष्ट्रपति अनुरा कुमारा दिसानायके ने जताया आभार

विश्वश्रीलंका ने US युद्धक विमानों को उतरने की अनुमति देने से किया इनकार, कहा- किसी के आगे झुकेंगे नहीं, तटस्थता की नीति पर रहेंगे अडिग

क्रिकेटसाहिबजादा फरहान ने श्रीलंका के खिलाफ 59 गेंदों में जड़ा शतक, टी20 विश्वकप के एक एडिसन में दूसरी सेंचुरी लगाई

क्रिकेटपाकिस्तान को टी20 विश्वकप के सेमीफ़ाइनल में पहुँचने के लिए श्रीलंका को 64 रन से हराना होगा या 13.1 ओवर में हासिल करना होगा टारगेट

क्रिकेटSri Lanka vs New Zealand: सैंटनर की कप्तानी पारी से न्यूजीलैंड की 61 रन से धमाकेदार जीत, श्रीलंका 107 पर ढेर

विश्व अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा