लाइव न्यूज़ :

श्रीलंका ब्लास्ट: कोलंबो एयरपोर्ट के पास मिला पाइप बम, श्रीलंकाई एयरफोर्स ने किया निष्क्रिय

By विनीत कुमार | Updated: April 22, 2019 07:55 IST

इन धमाकों की जिम्मेदारी अभी तक किसी संगठन ने नहीं ली है। रिपोर्ट्स के अनुसार इन सीरियल धमाकों में दो आत्मघाती हमले हैं।

Open in App

श्रीलंका में सीरियल बम धमाकों के बीच कोलंबो के मुख्य एयरपोर्ट के नजदीक एक और बम मिला जिसे श्रीलंका की एयरफोर्स ने निष्क्रिय कर दिया। स्थानीय पुलिस ने यह जानकारी दी। न्यूज एजेंसी एएफपी के अनुसार यह एक पाइप बम था जो रविवार शाम कोलंबो एयरपोर्ट के मुख्य टर्मिनल की ओर जाने वाले सड़के के करीब मिला। श्रीलंका एयरपोर्स के प्रवक्ता गिहान सेनेविरात्ने ने बताया कि संभवत: यह बम स्थानीय स्तर पर बनाया गया है।

यह बम श्रीलंका में हुए 8 सीरियल बम धमाकों के बाद मिला। एयरफोर्स के एक प्रवक्ता ने बताया, 'यह करीब 6 फुट का एक पाइप बम था जो सड़क के किनारे मिला। हमने इसे हटा दिया और निष्क्रिय कर दिया है।'

पुलिस ने श्रीलंका में हुए सीरियल बम ब्लास्ट के बाद 13 लोगों को हिरासत में लिया है। साथ ही बम धमाकों के बाद कई जगह लगाये गये कर्फ्यू को भी सोमवार सुबह 6 बजे हटा लिया गया।

श्रीलंका में ईस्टर के मौके पर रविवार को गिरजाघरों और पांच सितारा होटलों में एक के बाद एक सीरियल बम धमाकों में अब तक कम से कम 215 लोग की मौत हो गई है। श्रीलंका में यह धमाके ईस्टर प्रार्थना सभा के दौरान कोलंबो के सेंट एंथनी गिरजाघर, पश्चिमी तटीय शहर नेगोम्बो के सेंट सेबेस्टियन गिरजाघर और बट्टिकलोवा के जियोन गिरजाघर में हुए। वहीं, कोलंबो के तीन पांच सितारा होटलों- शांगरी ला, सिनामोन ग्रैंड और किंग्सबरी को भी निशाना बनाया गया।

इन धमाकों की जिम्मेदारी अभी तक किसी संगठन ने नहीं ली है। इस हादसे में 5 भारतीयों के भी मौत की खबर है। रिपोर्ट्स के अनुसार इन सीरियल धमाकों में दो आत्मघाती हमले हैं। पुलिस की एक टीम जब कोलंबो के उत्तरी क्षेत्र में ओरुगोडवाटा में एक घर में तलाशी के लिए पहुंची तो वहां मौजूद एक आत्मघाती हमलावर ने खुद को उड़ा लिया। यह आठवां बम धमाका था जिसमें तीन पुलसवाले मारे गये। पहले धमाकों की खबर कोलंबो के सेंट एंथनी गिरजाघर और राजधानी के बाहर नेगोम्बो में सेंट सेबेस्टियन गिरजाघर से आयी।

(भाषा इनपुट)

टॅग्स :श्री लंकाआतंकी हमला
Open in App

संबंधित खबरें

विश्व'धन्यवाद भारत': पश्चिम एशिया संकट के बीच श्रीलंका को भारत से 38,000 मीट्रिक टन ईंधन मिला, राष्ट्रपति अनुरा कुमारा दिसानायके ने जताया आभार

भारतजम्मू-कश्मीर में आतंकी हमलों का खतरा मंडराया?, खुफिया सूचनाएं और अधिकारी कर रहे हैं दावा?

विश्वश्रीलंका ने US युद्धक विमानों को उतरने की अनुमति देने से किया इनकार, कहा- किसी के आगे झुकेंगे नहीं, तटस्थता की नीति पर रहेंगे अडिग

क्रिकेटसाहिबजादा फरहान ने श्रीलंका के खिलाफ 59 गेंदों में जड़ा शतक, टी20 विश्वकप के एक एडिसन में दूसरी सेंचुरी लगाई

क्रिकेटपाकिस्तान को टी20 विश्वकप के सेमीफ़ाइनल में पहुँचने के लिए श्रीलंका को 64 रन से हराना होगा या 13.1 ओवर में हासिल करना होगा टारगेट

विश्व अधिक खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा