श्रीलंका ने ईस्टर विस्फोट में मृतकों की संख्या में किया संशोधन, 253 की मौत

By भाषा | Updated: April 26, 2019 04:20 IST2019-04-26T04:20:40+5:302019-04-26T04:20:40+5:30

प्रशासन ने इससे पहले बताया था कि नौ आत्मघाती हमलावरों ने इन हमलों को अंजाम दिया था, जिसमें 359 लोगों की मौतें हुई और 500 से अधिक घायल हो गए। ऐसा संदेह किया जा रहा है कि इस हमले में स्थानीय इस्लामी चरमपंथी संगठन नेशनल तौहीद जमात (एनटीजे) का हाथ है।

Sri Lanka revises the number of dead in the Easter blasts, 253 deaths | श्रीलंका ने ईस्टर विस्फोट में मृतकों की संख्या में किया संशोधन, 253 की मौत

विदेश मंत्रालय ने बताया कि 11 भारतीय लोगों समेत 40 विदेशी नागरिकों की मौत इस हमले में हुई। 

कोलंबो, 25 अप्रैल (भाषा) श्रीलंका ने ईस्टर के दिन हुए विस्फोटों में मृतकों की संख्या में बृहस्पतिवार को संशोधन किया। अब यह संख्या करीब 253 बताई गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने यह जानकारी दी।

प्रशासन ने इससे पहले बताया था कि नौ आत्मघाती हमलावरों ने इन हमलों को अंजाम दिया था, जिसमें 359 लोगों की मौतें हुई और 500 से अधिक घायल हो गए। ऐसा संदेह किया जा रहा है कि इस हमले में स्थानीय इस्लामी चरमपंथी संगठन नेशनल तौहीद जमात (एनटीजे) का हाथ है।

हालांकि, अब स्वास्थ्य सेवा के महानिदेशक डॉक्टर अनिल जयसिंघे ने बताया कि पहले वाली संख्या गिनती में गलती होने की वजह से बताई गई थी।

उन्होंने कहा कि इस हमले में मृतकों की संख्या लगभग 253 होगी, न कि मीडिया में आई खबरों के अनुसार 359 है। जयसिंघे ने बताया कि कम से कम 485 घायल लोगों का अस्पतालों में इलाज चल रहा है।

इसी बीच, विदेश मंत्रालय ने बताया कि 11 भारतीय लोगों समेत 40 विदेशी नागरिकों की मौत इस हमले में हुई। 

Web Title: Sri Lanka revises the number of dead in the Easter blasts, 253 deaths

विश्व से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे