लाइव न्यूज़ :

श्रीलंका ने अपने स्वतंत्रता दिवस समारोह से राष्ट्रगान के तमिल संस्करण को हटाया, अल्पसंख्यक तमिलों के साथ सामंजस्य बैठाने की नीतियों को लेकर बढ़ी चिंताएं

By भाषा | Updated: February 4, 2020 23:11 IST

वर्ष 2015 में तत्कालीन श्रीलंका सरकार ने तमिल अल्पसंख्यक समुदाय से सामंजस्य स्थापित करने के लिए स्वतंत्रता दिवस समारोह में तमिल में भी राष्ट्रगान को शामिल किया था। श्रीलंका का संविधान सिंहली और तमिल दोनों में ही राष्ट्रगान की अनुमति देता है।

Open in App

श्रीलंका ने मंगलवार को अपने स्वतंत्रता दिवस समारोह में राष्ट्रीय गान के तमिल संस्करण के प्रस्तुतीकरण को हटा दिया है। साल 2016 के बाद पहली बार ऐसा हुआ है। इससे अल्पसंख्यक तमिलों के साथ सामंजस्य बैठाने की सरकार की नीतियों को लेकर चिंताएं बढ़ गई हैं।

राष्ट्रपति गोटाबाया राजपक्षे ने यहां 72वें राष्ट्रीय दिवस के मौके पर पहली बार राष्ट्र को संबोधित करते हुए कहा कि किसी के साथ कोई भेदभाव नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा, ''मैं आज राष्ट्रपति के तौर पर जातीयता, धर्म, पार्टी संबद्धता या अन्य मतभेदों से परे पूरे श्रीलंका का प्रतिनिधित्व करता हूं।''

उन्होंने कहा कि वह नागरिकों की आजादी सुनिश्चित करेंगे, जिसमें प्रेस की आजादी और अभिव्यक्ति का अधिकार शामिल है। आज हुए समारोह में केवल सिंहली भाषा में ही राष्ट्रगान की धुन बजाई गई। साल 2016 के बाद से पहली बार ऐसा हुआ है कि देश के स्वतंत्रता दिवस समारोह में तमिल में राष्ट्र गान का प्रस्तुतीकरण नहीं हुआ।

वर्ष 2015 में तत्कालीन श्रीलंका सरकार ने तमिल अल्पसंख्यक समुदाय से सामंजस्य स्थापित करने के लिए स्वतंत्रता दिवस समारोह में तमिल में भी राष्ट्रगान को शामिल किया था। श्रीलंका का संविधान सिंहली और तमिल दोनों में ही राष्ट्रगान की अनुमति देता है।

राष्ट्रगान का तमिल संस्करण 'श्रीलंका थये' सिंहली भाषा के 'नमो-नमो माता' का अनुवाद है। श्रीलंका के राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे ने नवंबर में अपने शपथ ग्रहण समारोह के बाद बौद्ध धर्म को प्राथमिकता देने की बात कही थी। श्रीलंका में बौद्ध धर्म को मानने वाले सिंहली बहुसंख्यकों की आबादी 2.1 करोड़ है। देश में 12 फीसद हिंदू हैं, जिनमें ज्यादातर तमिल अल्पसंख्यक हैं।

टॅग्स :श्रीलंका
Open in App

संबंधित खबरें

विश्व'धन्यवाद भारत': पश्चिम एशिया संकट के बीच श्रीलंका को भारत से 38,000 मीट्रिक टन ईंधन मिला, राष्ट्रपति अनुरा कुमारा दिसानायके ने जताया आभार

विश्वश्रीलंका ने US युद्धक विमानों को उतरने की अनुमति देने से किया इनकार, कहा- किसी के आगे झुकेंगे नहीं, तटस्थता की नीति पर रहेंगे अडिग

क्रिकेटसाहिबजादा फरहान ने श्रीलंका के खिलाफ 59 गेंदों में जड़ा शतक, टी20 विश्वकप के एक एडिसन में दूसरी सेंचुरी लगाई

क्रिकेटपाकिस्तान को टी20 विश्वकप के सेमीफ़ाइनल में पहुँचने के लिए श्रीलंका को 64 रन से हराना होगा या 13.1 ओवर में हासिल करना होगा टारगेट

क्रिकेटSri Lanka vs New Zealand: सैंटनर की कप्तानी पारी से न्यूजीलैंड की 61 रन से धमाकेदार जीत, श्रीलंका 107 पर ढेर

विश्व अधिक खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना