श्रीलंका ने इस सप्ताह गिरफ्तार किए गए सभी 54 भारतीय मछुआरों को किया रिहा

By भाषा | Updated: March 27, 2021 13:58 IST2021-03-27T13:58:12+5:302021-03-27T13:58:12+5:30

Sri Lanka released all 54 Indian fishermen arrested this week | श्रीलंका ने इस सप्ताह गिरफ्तार किए गए सभी 54 भारतीय मछुआरों को किया रिहा

श्रीलंका ने इस सप्ताह गिरफ्तार किए गए सभी 54 भारतीय मछुआरों को किया रिहा

कोलंबो, 27 मार्च श्रीलंकाई नौसेना ने देश के जल क्षेत्र में कथित तौर पर घुसने के कारण इस सप्ताह गिरफ्तार किए गए सभी 54 भारतीय मछुआरों को रिहा कर दिया है।

भारतीय आधिकारिक सूत्रों ने यहां बताया कि 40 लोगों को शुक्रवार को रिहा किया गया था और शेष 14 मछुआरों को शनिवार सुबह रिहा कर दिया गया।

श्रीलंकाई नौसेना ने 24 मार्च को 54 मछुआरों को गिरफ्तार किया था। नौसेना के उनकी पांच नौकाएं भी जब्त की थीं।

कोलंबो में भारतीय उच्चायोग ने कहा कि वह इन मछुआरों को दूतावास संबंधी सहायता मुहैया करा रहा है।

उसने कहा कि मछुआरों के मामले से मानवीय तरीके से निपटे जाने की जरूरत है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Sri Lanka released all 54 Indian fishermen arrested this week

विश्व से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे