लाइव न्यूज़ :

श्रीलंका को चीन से साइनोफार्म टीके की छह लाख खुराक भेंट स्वरूप मिली

By भाषा | Updated: March 31, 2021 17:32 IST

Open in App

कोलंबो, 31 मार्च (एपी) श्रीलंका को चीन से बुधवार को कोविड-19 के विरूद्ध साइनोफार्म टीके की छह लाख खुराक भेंट स्वरूप मिलीं।

श्रीलंका के अधिकारियों ने बताया कि भेजी गयी खुराक पहले श्रीलंका में रह रहे चीनी नागरिकों के पास जाएंगी । श्रीलंका में चीन के हजारों लोग काम कर रहे हैं।

श्रीलंका के राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे ने बुधवार को हवाई अड्डे पर इन खुराकों के पहुंचने के बाद चीनी राजदूत शी झेनहोंग से टीके की खुराकें प्राप्त की।

श्रीलंका के अधिकारियों ने बताया कि श्रीलंकाई नागरिकों को केवल तभी यह टीका लगाया जाएगा जब उनके देश को विश्व स्वास्थ्य संगठन से इस टीके को लेकर अनापत्ति मिल जाएगी।

साइनोफार्म श्रीलंका में मंजूरी प्राप्त करने वाला तीसरा टीका है । श्रीलंका ऐसा दूसरा देश है जिसने कोविड-19 के विरूद्ध अपनी लड़ाई में इस टीके को प्राप्त किया है।

वैसे श्रीलंका ने 9,03,000 लोगों को टीका लगाने के लिए अबतक ऑक्सफोर्ड एस्ट्राजेनेका का ही इस्तेमाल किया है। सरकार ने रूसी विकसित स्पुतनिक टीके की 70 लाख खुराक खरीदने का भी इंतजाम किया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

विश्व अधिक खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना