लाइव न्यूज़ :

श्रीलंका को भारत से कोविड-19 टीके की 5,00,000 खुराकें मिलीं

By भाषा | Updated: February 26, 2021 00:05 IST

Open in App

कोलंबो, 25 फरवरी श्रीलंका को बृहस्पतिवार को भारत से कोविड-19 टीके की 5,00,000 खुराकें मिलीं।

श्रीलंका में भारत के उच्चायोग ने ट्वीट किया, "भारत से 5,00,000 कोविशील्ड टीके की दूसरी खेप आज श्रीलंका पहुंची।"

श्रीलंका के कार्यवाहक स्वास्थ्य मंत्री चन्ना जयसुमन ने कहा कि बृहस्पतिवार को कोविशील्ड टीके की 500,000 खुराकें आईं।

उन्होंने कहा कि श्रीलंका के स्टेट फार्मास्यूटिकल्स कार्पोरेशन (एसपीसी) और सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया के बीच एक समझौते के तहत नयी खेप का ऑर्डर दिया गया है।

टीकों का वितरण शुक्रवार से शुरू होगा।

भारत ने कोविड-19 टीके की 5,00,000 खुराक श्रीलंका को उपहार में दी थी जिससे जनवरी के अंत में श्रीलंका में टीकाकरण शुरू हुआ था। टीके फ्रंटलाइन कर्मियों और सुरक्षा कर्मियों को दिए गए।

पिछले महीने, भारत ने घोषणा की थी कि वह श्रीलंका और अन्य देशों- भूटान, मालदीव, बांग्लादेश, नेपाल, म्यांमा, सेशेल्स, अफगानिस्तान और मॉरीशस को सहायता के तहत कोविड-19 टीके भेजेगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला