लाइव न्यूज़ :

श्रीलंका में राष्ट्रपति पद के लिए आज होंगे चुनाव, 35 प्रत्याशियों में कड़ा मुकाबला

By भाषा | Updated: November 16, 2019 06:03 IST

चुनाव में श्रीलंका के 1.59 करोड़ मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे और 35 प्रत्याशियों में से एक को वर्तमान राष्ट्रपति मैत्रीपाला सिरिसेना का उत्तराधिकारी चुनेंगे।

Open in App
ठळक मुद्देचुनाव में पूर्व रक्षा मंत्री गोटाबया राजपक्षे और सत्ताधारी दल के उम्मीदवार सजित प्रेमदासा के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिल सकती है।राजपक्षे अपने छोटे भाई गोटाभय के पक्ष में प्रचार कर रहे हैं।

 श्रीलंका में नए राष्ट्रपति के चुनाव के लिए शनिवार को मतदान होगा। ईस्टर के दिन हुए बम धमाकों के बाद हुए राजनीतिक ध्रुवीकरण और सुरक्षा चुनौतियों को देखते हुए श्रीलंका के भविष्य के लिए यह निर्वाचन महत्वपूर्ण माना जा रहा है। चुनाव में पूर्व रक्षा मंत्री गोटाबया राजपक्षे और सत्ताधारी दल के उम्मीदवार सजित प्रेमदासा के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिल सकती है।

चुनाव में श्रीलंका के 1.59 करोड़ मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे और 35 प्रत्याशियों में से एक को वर्तमान राष्ट्रपति मैत्रीपाला सिरिसेना का उत्तराधिकारी चुनेंगे। सत्ताधारी दल संयुक्त राष्ट्रीय पार्टी (यूएनपी) के उम्मीदवार प्रेमदासा को अपनी ‘आम आदमी के नेता’ वाली छवि पर भरोसा है जो उन्हें उनके पिता से विरासत में मिली है।

हालांकि पूर्व राष्ट्रपति महिंदा राजपक्षे अपने चुनाव प्रचार में प्रेमदासा की पिता की सत्तावादी छवि की भी याद दिला रहे हैं। उनका कहना है कि कोई भी प्रेमदासा के आतंक के राज में नहीं लौटना चाहता। गौरतलब है कि राजपक्षे अपने छोटे भाई गोटाभय के पक्ष में प्रचार कर रहे हैं। गोटाबया रक्षा मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी यह चुके हैं। उन्होंने लिट्टे के विरुद्ध सैन्य अभियान का नेतृत्व किया था। 

टॅग्स :श्रीलंका
Open in App

संबंधित खबरें

विश्व'धन्यवाद भारत': पश्चिम एशिया संकट के बीच श्रीलंका को भारत से 38,000 मीट्रिक टन ईंधन मिला, राष्ट्रपति अनुरा कुमारा दिसानायके ने जताया आभार

विश्वश्रीलंका ने US युद्धक विमानों को उतरने की अनुमति देने से किया इनकार, कहा- किसी के आगे झुकेंगे नहीं, तटस्थता की नीति पर रहेंगे अडिग

क्रिकेटसाहिबजादा फरहान ने श्रीलंका के खिलाफ 59 गेंदों में जड़ा शतक, टी20 विश्वकप के एक एडिसन में दूसरी सेंचुरी लगाई

क्रिकेटपाकिस्तान को टी20 विश्वकप के सेमीफ़ाइनल में पहुँचने के लिए श्रीलंका को 64 रन से हराना होगा या 13.1 ओवर में हासिल करना होगा टारगेट

क्रिकेटSri Lanka vs New Zealand: सैंटनर की कप्तानी पारी से न्यूजीलैंड की 61 रन से धमाकेदार जीत, श्रीलंका 107 पर ढेर

विश्व अधिक खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा