लाइव न्यूज़ :

श्रीलंका ने यूएनएचआरसी के कदमों का विरोध किया

By भाषा | Updated: September 14, 2021 19:59 IST

Open in App

कोलंबो, 14 सितंबर श्रीलंका ने मंगलवार को कहा कि वह देश के मानवाधिकारों की जवाबदेही पर उसके नये प्रस्ताव के माध्यम से अपनाये गये संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद (यूएनएचआरसी) के कदमों का विरोध करता है।

श्रीलंका ने इस बात पर जोर दिया कि इस तरह के किसी भी कदम से समाज का ‘‘ध्रुवीकरण’’ होगा।

विदेश मंत्री जी एल पीरिस ने सोमवार को जिनेवा में यूएनएचआरसी के 48वें सत्र को डिजिटल तरीके से संबोधित करते हुए यह टिप्पणी की।

वह संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार उच्चायुक्त मिशेल बेशलेट द्वारा श्रीलंका की मानवाधिकार स्थिति पर दिये गये संबोधन का जवाब दे रहे थे। उन्होंने द्वीप राष्ट्र के मानवाधिकारों की जवाबदेही पर कई चिंताएं उठाई थीं।

पीरिस ने कहा, ‘‘हम प्रस्ताव 46/1 द्वारा कथित रूप से उठाये गये किसी भी बाहरी कदम के प्रस्ताव को अस्वीकार करते हैं। यह हमारे समाज का ध्रुवीकरण करेगा, जैसा कि हमने प्रस्ताव 30/1 में देखा था।’’

संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद ने मार्च में श्रीलंका के मानवाधिकारों के रिकॉर्ड के खिलाफ एक मजबूत प्रस्ताव अपनाया था, जिसमें ‘‘(श्रीलंकाई) सरकार से आह्वान किया गया था कि मानवाधिकारों के उल्लंघन और अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार कानून के उल्लंघन से संबंधित सभी कथित अपराधों की त्वरित और निष्पक्ष जांच सुनिश्चित की जाये।’’

उन्होंने कहा कि श्रीलंका ने अपने स्वयं के तंत्र के माध्यम से मानवाधिकारों की जवाबदेही में प्रगति की है। उन्होंने कहा, ‘‘हम अपनी चुनौतियों को स्वीकार करने के लिए तैयार हैं और एक जिम्मेदार और लोकतांत्रिक सरकार के रूप में, हम जवाबदेही, सुलह, मानवाधिकार, शांति और सतत विकास से संबंधित सभी मुद्दों पर ठोस प्रगति हासिल करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठAkshaya Tritiya 2026: कब है अक्षय तृतीया?, तिथि, शुभ मुहूर्त, पूजा मुहूर्त और सोना खरीदने का समय?

कारोबारजयपुर मेट्रो परियोजनाः 13038 करोड़ रुपये की लागत, 36 स्टेशन और प्रहलादपुरा से तोड़ी मोड़ तक 41 किमी लंबा

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

क्राइम अलर्टक्या पंजाब के बाद बिहार में जॉम्बी ड्रग?, कितना खतरनाक, धीमी सांस और लड़खड़ाता दिखा शख्स?, वीडियो

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

विश्व अधिक खबरें

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब