लाइव न्यूज़ :

श्रीलंका, नेपाल के नेताओं ने प्रधानमंत्री मोदी को जन्मदिन पर बधाई दी

By भाषा | Updated: September 17, 2021 22:16 IST

Open in App

कोलंबो/काठमांडू, 17 सितंबर श्रीलंका के शीर्ष नेतृत्व और नेपाल के प्रधानमंत्री शेर बहादुर देउबा ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उनके 71वें जन्मदिन पर बधाई दी और उनके अच्छे स्वास्थ्य तथा देश का नेतृत्व करने में सफलता की शुभकामनाएं दीं।

श्रीलंका के राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे ने ट्वीट किया, ‘‘भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उनके जन्मदिन पर हार्दिक बधाई। इस कठिन समय में आप स्वस्थ रहें और मजबूत हों।’’

श्रीलंकाई राष्ट्रपति के भाई और देश के प्रधानमंत्री महिंदा राजपक्षे ने भी मोदी को शुभकामनाएं प्रेषित कीं। उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘मेरे अच्छे मित्र, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन पर ढेर सारी बधाई। मैं इस कठिन समय में भारत का नेतृत्व करने के दौरान आपको शक्ति, सफलता मिलने और आपके अच्छे स्वास्थ्य की कामना करता हूं।’’

नेपाल के प्रधानमंत्री देउबा ने भी मोदी को बधाई दी। उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘श्री नरेंद्र मोदी को 71वां जन्मदिन शुभ हो। यह आपके जीवन में अच्छा स्वास्थ्य और अधिक सफलता लाए।’’

डोमिनिक गणराज्य के प्रधानमंत्री रूजवेल्ट स्केरिट ने ट्वीट किया, ‘‘डोमिनिका के लोगों और सरकार की ओर से मैं भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उनके 71वें जन्मदिन पर हार्दिक बधाई प्रेषित करता हूं।’’

नेपाल के पूर्व प्रधानमंत्री के पी शर्मा ओली ने भी मोदी को जन्मदिन पर बधाई दी। उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी, आपको 71वें जन्मदिन पर ढेर सारी बधाई। मैं आपकी अच्छी सेहत और प्रसन्नता की कामना करता हूं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्व अधिक खबरें

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा