लाइव न्यूज़ :

श्रीलंका: फैक्टरी में कार्यरत 90 से अधिक भारतीय श्रमिक कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए

By भाषा | Updated: June 21, 2021 20:26 IST

Open in App

कोलंबो, 21 जून श्रीलंका में एक फैक्टरी में काम करने वाले 90 से अधिक भारतीय श्रमिक सोमवार को कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए। स्वास्थ्य अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि उत्तरी कोलंबो के उपनगर वत्ताला स्थित फैक्टरी के 120 श्रमिकों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि होने के बाद उन्हें पृथक-वास में रखा गया है जिनमें 90 से अधिक भारतीय हैं।

जन स्वास्थ्य निरीक्षण के केंद्रीय सचिव महेंद्र बालासूर्या ने कहा कि जांच के वास्ते रविवार को करीब 192 श्रमिकों के नमूने लिए गए थे, जिनमें से अधिकतर भारतीय थे। उन्होंने कहा कि संक्रमित पाए गए 30 कर्मचारियों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

बालासूर्या ने कहा कि वायरस के डेल्टा स्वरूप का पता लगाने के लिए संक्रमित कर्मचारियों के नमूने एकत्र किए गए हैं क्योंकि डेल्टा स्वरूप बेहद तेजी से फैलता है। कोलंबो के दो इलाकों में डेल्टा स्वरूप के मामले सामने आ चुके हैं।

स्थानीय मीडिया के मुताबिक, फैक्टरी को अस्थायी तौर पर बंद कर दिया गया है। साथ ही जांच रिपोर्ट में नेगेटिव पाए गए श्रमिकों को भी फैक्टरी परिसर में ही पृथक-वास में रखा गया है।

इस बीच, श्रीलंका ने सोमवार को लॉकडाउन की समाप्ति की घोषणा की और यात्रा प्रतिबंधों में भी ढील दी है। हालांकि, स्वास्थ्य अधिकारियों ने तीसरी लहर के बढ़ने को लेकर आगाह किया है।

जॉन हॉप्किंस विश्वविद्यालय के मुताबिक, श्रीलंका में अब तक कोरोना वायरस संक्रमण के 2,39,689 मामले सामने आ चुके हैं, जबकि 2581 मरीजों की मौत हुई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीVirat Kohli ने देखी 'Dhurandhar 2', बोले- ऐसी फिल्म आज तक नहीं देखी!

स्वास्थ्यबांग्लादेश खसरा प्रकोपः 100 से अधिक बच्चों की मौत?, मार्च से अब तक 900 से अधिक केस, खसरा-रूबेला का आपातकालीन टीकाकरण अभियान चलाया?

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

ज़रा हटकेVIDEO: रफ्तार और बारिश का कहर, ट्रक में घुसी इनोवा; चेन्नई-कोलकाता नेशनल हाईवे पर भीषण हादसा

कारोबारकृत्रिम बुद्धिमत्ता पर फोकस कीजिए?, हरियाणा के मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने कर्मयोगी प्लेटफॉर्म से जुड़ने को कहा, लिखा पत्र

विश्व अधिक खबरें

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...