लाइव न्यूज़ :

श्रीलंका एक अक्टूबर से राष्ट्रव्यापी लॉकडाउन को हटा सकता है

By भाषा | Updated: September 28, 2021 21:06 IST

Open in App

कोलंबो, 28 सितंबर श्रीलंका एक अक्टूबर से राष्ट्रव्यापी लॉकडाउन को खत्म करने की योजना बना रहा है, क्योंकि स्वास्थ्य अधिकारियों को लगता है कि देश में कोविड-19 की स्थिति में सुधार हुआ है और यह कर्फ्यू हटाने के लिए अनुकूल स्थिति है। यह जानकारी सरकार के प्रवक्ता ने मंगलवार को दी।

श्रीलंकाई सरकार ने 20 अगस्त को देशव्यापी लॉकडाउन लागू किया था और इसे तीन बार बढ़ाया है, क्योंकि स्वास्थ्य अधिकारी अप्रैल के मध्य से वायरस की तीसरी लहर से जूझ रहे थे।

वृक्षारोपण मंत्री रमेश पथिराणा ने कहा, “श्रीलंका एक अक्टूबर से लॉकडाउन खत्म करने के लिए तैयार है। स्वास्थ्य अधिकारियों का कहना है कि मौजूदा स्थिति कर्फ्यू हटाने के लिए अनुकूल है और सरकार को अगले हफ्ते से देश में सामान्य कामकाज के फिर से शुरू होने की उम्मीद है।”

सरकार ने सोमवार को घोषणा की कि सरकारी और निजी क्षेत्रों के सभी कर्मचारियों को एक अक्टूबर से काम पर आना जरूरी है।

देश में 20 अगस्त को लॉकडाउन लागू हुआ था, जिसके बाद सीमित संख्या में कर्मचारियों को काम पर आने के लिए कहा गया था क्योंकि सार्वजनिक परिवहन सेवाएं बंद कर दी गई थीं।

श्रीलंकाई कोविड-19 कार्यबल के प्रमुख और सैन्य कमांडर जनरल शवेंद्र सिल्वा ने कहा, “स्वास्थ्य दिशानिर्देशों के तहत सार्वजनिक परिवहन का परिचालन फिर से शुरू किया जाएगा।”

जॉन होपकिंस विश्वविद्यालय के मुताबिक, श्रीलंका में कोरोना वायरस से अबतक 12,731 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि मंगलवार तक कुल मामले 5,14,952 हो गए हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

विश्व अधिक खबरें

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक