श्रीलंकाः पूजास्थल, रेस्त्रां समेत कई स्थलों को दो महीने बाद खोला गया

By भाषा | Updated: July 10, 2021 15:32 IST2021-07-10T15:32:55+5:302021-07-10T15:32:55+5:30

Sri Lanka: Many places including places of worship, restaurants were opened after two months | श्रीलंकाः पूजास्थल, रेस्त्रां समेत कई स्थलों को दो महीने बाद खोला गया

श्रीलंकाः पूजास्थल, रेस्त्रां समेत कई स्थलों को दो महीने बाद खोला गया

कोलंबो, 10 जुलाई (एपी) श्रीलंका ने करीब दो महीने बाद पूजास्थल, रेस्त्रां और सिनेमाघरों को कुछ प्रतिबंधों के साथ खोले जाने की इजाजत दे दी है।

स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि थियेटर, सिनेमाघर और संग्रहालय अब आधी क्षमता के साथ खोले जा सकते हैं।

होटल और रेस्त्रां भी स्वास्थ्य दिशानिर्देशों का पालन करते हुए खोले जाएंगे। अब कांफ्रेंस, सेमीनार और नए सामान की औपचारिक शुरुआत के कार्यक्रम अधिकतम 50 लोगों की भागीदारी के साथ आयोजित किए जा सकेंगे।

वहीं गैर कोविड-19 मृतकों के अंतिम संस्कार में अधिकतम 50 लोग शामिल हो सकते हैं। श्रीलंका में अब तक कोविड-19 के 271,483 मामले सामने आए हैं और 3,434 लोगों की मौत हो चुकी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Sri Lanka: Many places including places of worship, restaurants were opened after two months

विश्व से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे