लाइव न्यूज़ :

श्रीलंका ने कोविड-19 लॉकडाउन हटाया, कुछ पाबंदियां जारी रहेंगी

By भाषा | Updated: October 1, 2021 15:13 IST

Open in App

कोलंबो, एक अक्टूबर श्रीलंका ने कोविड-19 के बढ़ते मामलों की रोकथाम के लिए 40 दिन पहले लगाये गये राष्ट्रव्यापी लॉकडाउन को शुक्रवार को हटा लिया। हालांकि, एहतियात के तौर पर गैर जरूरी यात्रा पर पाबंदी जारी रहेगी।

कोरोना वायरस की तीसरी लहर देश में मध्य अप्रैल में आयी थी जब स्वास्थ्य सेवाओं पर गंभीर असर पड़ा था। मेडिकल पेशेवरों की सिफारिशों के बाद सरकार ने 20 अगस्त को लॉकडाउन लगाने का फैसला किया था क्योंकि स्वास्थ्य सुविधाएं कोविड-19 महामारी की तीसरी लहर के चलते काफी दबाव में थी।

कोविड-19 लॉकडाउन शुक्रवार को तड़के चार बजे हटाया गया तथा कोरोना वायरस के प्रसार को रोकने के लिए नये दिशानिर्देश जारी किये गये। श्रीलंका मेडिकल एसोसिएशन ने लॉकडाउन हटाने का स्वागत किया है और कहा कि यह चरणबद्ध तरीके से किया जाना चाहिए।

स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार हालांकि कुछ पाबंदियां एहतियात के तौर पर जारी रहेंगी। नये दिशानिर्देश के अनुसार सभी गैर जरूरी यात्राओं एवं सभी प्रकार के जमावड़े रात दस बजे से तड़के चार तक नहीं किये जा सकते हैं। प्रांतों के बीच भी यात्रा निषिद्ध है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

विश्व अधिक खबरें

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल