लाइव न्यूज़ :

श्रीलंका कुछ लोगों को कोविड रोधी टीके की दूसरी खुराक के तौर पर फाइजर का टीका लगा रहा है

By भाषा | Updated: July 7, 2021 14:40 IST

Open in App

कोलंबो, सात जुलाई (एपी) श्रीलंका में अधिकारी उन कुछ लोगों को फाइजर के टीके की दूसरी खुराक लगा रहे हैं जिन्हें इस साल के शुरू में एक्ट्राजेनेका के टीके की पहली खुराक दी गई थी।

दो अलग अलग टीको को मिलाने के बाद उसकी प्रभावकारिता पर अब भी अध्ययन चल रहा है लेकिन श्रीलंका के स्वास्थ्य अधिकारियों ने एक्ट्राजेनेका के टीके की कमी के चलते इसे मंजूरी दे दी।

श्रीलंका को सोमवार को फाइजर के टीके की 26,000 खुराकों की पहली खेप मिली है। उसे इस साल 50 लाख खुराकें मिलनी हैं और ये खुराकें उसका हिस्सा हैं। उसने बुधवार को राजधानी कोलंबो के 55 वर्ष और उससे अधिक उम्र के लोगों को टीका लगाना शुरू कर दिया।

श्रीलंका में एक्ट्राजेनेका के टीके की खुराकें खत्म होने से पहले 3,84,000 लोगों का पूर्ण टीकाकरण हो चुका है जबकि 5,40,000 लोगों का आंशिक टीकाकरण हुआ है।

फार्मास्यूटिकल विभाग का जिम्मा संभालने वाले राज्य मंत्री चन्ना जयसुमना ने कहा कि टीके की दूसरी खुराक के तौर पर फाइजर का टीका लगवाना वैकल्पिक है और एक्सट्राजेनेका टीके की खेप इस महीने मिलने की उम्मीद है।

श्रीलंका ने कोविड रोधी टीकाकरण के लिए सिनोफार्म और रूसी टीके स्पूतनिक वी का भी इस्तेमाल किया है। श्रीलंका में अप्रैल से कोरोना वायरस के मामलों और मौतों में तेज वृद्धि हुई है। देश में कुल मामले 2,66,499 हैं जबकि 3268 लोगों की मौत हो चुकी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

कारोबारमध्य प्रदेश में रेल क्रांति: देश का चौथा सबसे बड़ा नेटवर्क?, विकास की पटरियों पर दौड़ता 'नया एमपी'

क्राइम अलर्टसेक्टर 94 में पानी से भरे गड्ढे में गिरने से युवक की मौत, 3 को पुलिस ने बचाया, वीडियो

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

क्राइम अलर्ट7 लाख की सुपारी देकर हत्या, टॉप-10 अपराधियों में शामिल शिव गोप को पटना पुलिस और एसटीएफ ने धर दबोचा, मीठापुर समेत पटना के कई इलाकों में दहशत?

विश्व अधिक खबरें

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब