लाइव न्यूज़ :

रक्षा क्षेत्र में श्रीलंका है ‘प्रथम प्राथमिकता’ वाला साझेदार: भारत

By भाषा | Updated: February 28, 2021 20:47 IST

Open in App

कोलंबो, 28 फरवरी भारत ने रविवार को श्रीलंका को रक्षा क्षेत्र में ‘प्रथम प्राथमिकता’ वाला साझेदार बताते हुए कहा कि इस पड़ोसी देश की वायुसेना (एसएलएएफ) के 70 वें वर्षगांठ समारोह में उसके सैन्य विमानों की भागीदारी दोनों देशों की सेनाओं के बीच बढ़ते सहयोग, सौहार्द्र एवं मित्रता का परिचायक है।

एसएलएएफ दो मार्च को अपना 70वां स्थापना वर्ष मना रहा है और इस ऐतहासिक मौके पर देश में पहली बार बड़े पैमाने पर फ्लाई पास्ट एवं एयरोबैटिक डिस्प्ले का आयोजन किया जा रहा है।

भारतीय वायुसेना एवं भारतीय नौसेना के 23 विमान इस कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे।

कोलंबो में भारतीय उच्चायोग ने एक बयान में कहा कि श्रीलंका रक्षा क्षेत्र में भारत के लिए प्रथम प्राथमिकता वाला साझेदार है।

उच्चायोग ने कहा कि हाल ही में त्रिपक्षीय समुद्री सुरक्षा सहयोग वार्ता में राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल ने श्रीलंका के नेतृत्व के समक्ष रक्षा एवं सुरक्षा के क्षेत्र में भारत के पूर्ण सहयोग का आश्वासन दोहराया था।

डोभाल पिछले साल नवंबर में भारत, श्रीलंका एवं मालदीव के बीच हुई उच्च स्तरीय त्रिपक्षीय समुद्री वार्ता में शामिल हुए थे। श्रीलंका ने इस बैठक की मेजबानी की थी, जो छह साल बाद हुई थी। आखिरी बैठक 2014 में नयी दिल्ली में हुई थी।

बयान में इस बात पर बल दिया गया है कि एसएलएएफ के 70 वें वर्षगांठ समारोह में भारतीय वायुसेना एवं नौसेना के विमानों एवं कर्मियों की भागीदारी दोनों देशों की सेनाओं के बीच बढ़ते सहयोग, सौहार्द्र एवं मित्रता का परिचायक है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

विश्व अधिक खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा