लाइव न्यूज़ :

श्रीलंका ने म्यांमा जुंटा के विदेश मंत्री को बिम्सटेक की बैठक के लिए आमंत्रित किया

By भाषा | Updated: March 10, 2021 21:51 IST

Open in App

कोलंबो, 10 मार्च श्रीलंका ने अगले महीने बिम्सटेक की मंत्रिस्तरीय बैठक में म्यांमा जुंटा के नये विदेश मंत्री को आमंत्रित किया है जिससे एक विवाद खड़ा हो गया है कि द्वीपीय देश दक्षिण पूर्व एशियाई राष्ट्र में सैन्य तख्तापलट का समर्थन कर रहा है।

म्यांमा की सेना ने एक फरवरी को निर्वाचित नेता आंग सान सू ची की सरकार को हटाकर सैन्य तख्तापलट किया था। श्रीलंकाई सरकार ने सैन्य तख्तापलट का न तो समर्थन किया है और न उसे खारिज किया है।

एक विवादास्पद कदम के तहत श्रीलंका के विदेश मंत्री दिनेश गुणावर्धने ने सैन्य शासन के विदेश मंत्री वुन्ना माउंग लविन को बैठक के लिए आमंत्रित किया है।

बांग्लादेश, भूटान, भारत, नेपाल, श्रीलंका, म्यांमा और थाईलैंड के विदेश मंत्रियों की डिजिटल रूप से होने वाली यह बैठक एक अप्रैल को होगी।

बिम्सटेक बंगाल की खाड़ी से तटवर्ती या निकटवर्ती देशों का एक अंतरराष्ट्रीय आर्थिक सहयोग संगठन है।

गुणावर्धने ने सैन्य शासन के विदेश मंत्री को संबोधित एक पत्र में कहा है, ‘‘17वीं मंत्रिस्तरीय बैठक में आपकी महत्वपूर्ण भागीदारी से बहुत लाभ होगा, और मैं बैठक के दौरान हमारी घनिष्ठ सहभागिता के लिए तत्पर हूं।’’

श्रीलंका के इस कदम से ये आरोप लगाये जा रहे है कि श्रीलंका सैन्य तख्तापलट का समर्थन कर रहा है। म्यांमा के कई सामाजिक कार्यकर्ताओं ने सोशल मीडिया पर श्रीलंकाई विदेश मंत्रालय के इस फैसले की निंदा की है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला