लाइव न्यूज़ :

लिट्टे के 1987 के बौद्ध भिक्षुओं के संहार की जांच कर रहा है श्रीलंका : उच्चतम न्यायालय को बताया गया

By भाषा | Updated: August 3, 2021 19:59 IST

Open in App

कोलंबो, तीन अगस्त श्रीलंका के उच्चतम न्यायालय को मंगलवार को बताया गया कि देश ने 1987 में तमिल अलगाववादियों लिबरेशन टाइगर्स ऑफ तमिल इलम (लिट्टे) द्वारा बौद्ध भिक्षुओं के संहार मामले की जांच शुरू कर दी है। लिट्टे ने एक बस पर हमला कर 31 लोगों की हत्या कर दी थी।

अटॉर्नी जनरल के अधिवक्ता ने न्यायालय को बताया कि इस घटना में सुरक्षित बचे बौद्ध भिक्षु अनदौलपोथा बुद्धसारा ने हमले के बारे में अपना बयान दर्ज करा लिया है।

अल्पसंख्यक तमिलों के लिए देश के उत्तरी और पूर्वी प्रांतों में अलग राज्य की मांग कर रहे लिट्टे ने दो जून, 1987 को पूर्वी अम्पारा जिले के अर्नाथलावा में यह हमला किया था।

बस में कुल 33 बौद्ध भिक्षु और तीन सामान्य नागरिक यात्रा कर रहे थे । लिट्टे ने जब बस रोक कर उसपर अंधाधुंध गोलियां चलायीं तो इसमें कम से कम 31 भिक्षुओं की मौत हो गई।

इस मामले में भी लिट्टे के हमलों से संबंधित तमाम मामलों की तरह किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई और ना हीं कोई कानूनी कार्यवाही हुयी थी।

अटार्नी ने न्यायालय को बताया कि उच्चतम न्यायालय की तीन सदस्यी पीठ को जल्द ही मौलिक अधिकारों के लिए बुद्धसारा द्वारा दायर याचिका पर जांच रिपोर्ट मिल जायेगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला