लाइव न्यूज़ :

श्रीलंका : कोविड-19 के बढ़ते मामलों के बीच स्वास्थ्य मंत्री बदले गए

By भाषा | Updated: August 16, 2021 17:10 IST

Open in App

कोलंबो, 16 अगस्त श्रीलंका में कोविड-19 महामारी के प्रबंधन को लेकर आलोचनाओं का सामना कर रहे स्वास्थ्य मंत्री पवित्रा वन्नीआर्चची को राष्ट्रपति ने मंत्रिमंडल में फेरबदल के तहत बदल दिया गया है। यह बदलाव कोविड-19 के बढ़ते मामलों के बीच देश की स्वास्थ्य प्रणाली पर पड़े भारी दबाव के बीच किया गया है।

पिछले साल के बाद पहली बार मंत्रिमंडल में किए गए फेरबदल के तहत सात मंत्रियों को नए मंत्रालय दिए गए हैं। मंत्रिमंडल में किए गए बदलाव के तहत वन्नीआर्चची अब परिवहन मंत्री होंगे जबकि केहेलिया रामबुकवेल्ला नए स्वास्थ्य मंत्री होंगे।

वन्नीआर्चची पिछले साल महामारी शुरू होने से ही स्वास्थ्य मंत्रालय का कार्यभार संभाल रहे थे। यह बदलाव ऐसे समय किया गया है जब द्वीप देश में रिकॉर्ड संख्या में कोविड-19 के नए मामले आ रहे हैं और मौतें हो रही हैं जिसकी वजह से देश की स्वास्थ्य संरचना पर भारी दबाव है। वन्नीआर्चची कोविड-19 के कथित कुप्रबंधन की वजह से आलोचकों के निशाने पर आ गए थे।

मंत्रिमंडल में किए गए बदलाव के तहत दिनेश गुणावर्धना को हटाकर जीएल पीरिस को नया विदेश मंत्री बनाया गया है। गुणावर्धना को शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं, पीरिस वर्ष 2010 से 2015 तक श्रीलंका के विदेश मंत्री रह चुके हैं।

वहीं, राजपक्षे के भतीजे नमल को विकास एवं समन्वय मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। उनके पास पहले से युवा और खेल मंत्रालय है। वह प्रधानमंत्री महिंदा राजपक्षे के बेटे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

विश्व अधिक खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना