लाइव न्यूज़ :

श्रीलंका को ‘स्पूतनिक वी’ टीके की पहली खेप मिली

By भाषा | Updated: May 4, 2021 10:51 IST

Open in App

कोलंबो, चार मई (एपी) श्रीलंका को रूस के ‘‘स्पूतनिक वी’’ टीके की पहले खेप मिल गई है।

श्रीलंका पड़ोसी देश भारत से कोविड-19 टीके मिलने में देरी के कारण टीकों की कमी से जूझ रहा था। उसे मंगलवार तड़के 15,000 टीके मिले।

श्रीलंका ने रूस के गमालेया इंस्टीट्यूट को स्पूतनिक वी के 1.3 करोड़ टीकों का ऑर्डर दिया था।

दवा उत्पादन, आपूर्ति एवं नियमन के राज्य मंत्री चन्ना जयसुमन और रूसी दूतावास के अधिकारी टीके प्राप्त करने के लिए देश के मुख्य हवाईअड्डे पर मौजूद रहे।

जयसुमन ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि श्रीलंका को भविष्य में रूस से स्पूतनिक वी के कुल 1.3 करोड़ टीके मिलेंगे।

श्रीलंका टीकाकरण अभियान के दूसरे चरण को पूरा करने में ऑक्सफोर्ड-एस्ट्राजेनेका के 600,000 टीकों की कमी का सामना कर रहा है।

अभी श्रीलंका के स्वास्थ्य मंत्रालय के पास करीब 350,000 टीके हैं और उसके पास 600,000 टीकों की कमी है क्योंकि उसे भारत से मंगाए टीके अभी तक नहीं मिले हैं।

देशभर में पिछले हफ्ते से कोविड-19 मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। श्रीलंका में संक्रमण के कुल मामले 111,753 हो गए हैं और 696 लोगों की मौत हो चुकी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल