श्रीलंका ने कोविड-19 लॉकडाउन की अवधि 21 सितंबर तक बढ़ाई

By भाषा | Updated: September 10, 2021 19:13 IST2021-09-10T19:13:05+5:302021-09-10T19:13:05+5:30

Sri Lanka extends the period of Kovid-19 lockdown till 21 September | श्रीलंका ने कोविड-19 लॉकडाउन की अवधि 21 सितंबर तक बढ़ाई

श्रीलंका ने कोविड-19 लॉकडाउन की अवधि 21 सितंबर तक बढ़ाई

कोलंबो, 10 सितंबर श्रीलंका ने शुक्रवार को कोविड-19 महामारी के प्रकोप पर नियंत्रण पाने के लिए लॉकडाउन को 21 सितंबर तक के लिए बढ़ा दिया।

राष्ट्रपति गोटाबाया राजपक्षे की अध्यक्षता में कोविड कार्यबल की बैठक के दौरान लॉकडाउन को आगे बढ़ाने का निर्णय लिया गया।

कर्फ्यू 21 सितंबर सुबह चार बजे तक अब प्रभावी रहेगा। यह 20 अगस्त से ही लागू है। स्वास्थ्य मंत्री केहेलिया रामबुक्वेल्ला ने ट्वीट में कहा, ‘‘ मामलों में लगातार गिरावट के बाद हमें विश्वास है कि श्रीलंका एक बार फिर बिना जोखिम के गतिविधियों को खोलने में सक्षम होगा।’’

स्वास्थ्य अधिकारियों ने बताया कि देश में कुल 2.1 करोड़ की आबादी में से एक करोड़ से ज्यादा को कोविड-19 रोधी टीके की दोनों खुराक दी गई है। देश में बृहस्पतिवार तक संक्रमण से 10,800 से ज्यादा लोगों की मौत हुई। वहीं अब तक संक्रमण के 477,636 मामले सामने आए हैं और देश अप्रैल से महामारी की तीसरी लहर का सामना कर रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Sri Lanka extends the period of Kovid-19 lockdown till 21 September

विश्व से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे