लाइव न्यूज़ :

श्रीलंका चुनाव: मुस्लिम मतदाताओं को ले जा रही बसों पर गोलीबारी और पथराव, दो गाड़ियों को बनाया गया निशाना

By भाषा | Updated: November 16, 2019 09:48 IST

श्रीलंका चुनाव: कोलंबो के 240 किलोमीटर उत्तर में तांतरीमाले के एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि बंदूकधारियों ने गोलियां चलाईं और पथराव भी किया।

Open in App
ठळक मुद्देश्रीलंका में राष्ट्रपति चुनाव से ठीक पहले फायरिंग और पथराव की घटनाअल्पसंख्यक मुस्लिम मतदाताओं को ले जा रही बसों को बनाया गया निशाना

उत्तर पश्चिम श्रीलंका में शनिवार को अल्पसंख्यक मुस्लिम मतदाताओं को ले जा रही बसों के एक काफिले पर कुछ बंदूकधारियों ने गोलियां चलाईं। यह घटना श्रीलंका में राष्ट्रपति चुनावों में मतदान से कुछ घंटे पहले हुई। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस अधिकारी ने बताया कि किसी के हताहत होने की सूचना न, हीं मिली है।

हमलावरों ने सड़क पर टायर जलाये और 100 से अधिक वाहनों वाले एक काफिले पर हमला करने के लिए सड़क अवरुद्ध कर दिया था। कोलंबो के 240 किलोमीटर उत्तर में तांतरीमाले के एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि बंदूकधारियों ने गोलियां चलाईं और पथराव भी किया।

उन्होंने दो बसों पर निशाना साधा लेकिन किसी के हताहत होने की खबर नहीं मिली है। पुलिस ने बताया कि तटीय शहर पट्टालम के मुसलमान मतदान के लिये मन्नार जिले में जा रहे थे। पुलिस बल ने घटनास्थल पर पहुंच कर काफिले को सुरक्षा के साथ मतदान केंद्रों तक पहुंचाया और मतदान संपन्न कराया।

श्रीलंका में राष्ट्रपति चुनाव में आवासीय मंत्री सजीथ प्रेमदासा और विपक्ष के गौतबाया राजपक्षे के बीच कड़ा मुकाबला है। तमिल और मुस्लिम अल्पसंख्यकों के मत इस करीबी मुकाबले में बहुत महत्वपूर्ण हैं।

टॅग्स :श्रीलंका
Open in App

संबंधित खबरें

विश्व'धन्यवाद भारत': पश्चिम एशिया संकट के बीच श्रीलंका को भारत से 38,000 मीट्रिक टन ईंधन मिला, राष्ट्रपति अनुरा कुमारा दिसानायके ने जताया आभार

विश्वश्रीलंका ने US युद्धक विमानों को उतरने की अनुमति देने से किया इनकार, कहा- किसी के आगे झुकेंगे नहीं, तटस्थता की नीति पर रहेंगे अडिग

क्रिकेटसाहिबजादा फरहान ने श्रीलंका के खिलाफ 59 गेंदों में जड़ा शतक, टी20 विश्वकप के एक एडिसन में दूसरी सेंचुरी लगाई

क्रिकेटपाकिस्तान को टी20 विश्वकप के सेमीफ़ाइनल में पहुँचने के लिए श्रीलंका को 64 रन से हराना होगा या 13.1 ओवर में हासिल करना होगा टारगेट

क्रिकेटSri Lanka vs New Zealand: सैंटनर की कप्तानी पारी से न्यूजीलैंड की 61 रन से धमाकेदार जीत, श्रीलंका 107 पर ढेर

विश्व अधिक खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा