श्रीलंका में महंगाई के खिलाफ सड़कों पर उतरे लोग, राष्ट्रपति के घर का किया घेराव, फूंका बस, 45 गिरफ्तार

By अनिल शर्मा | Updated: April 1, 2022 12:18 IST2022-04-01T12:13:28+5:302022-04-01T12:18:37+5:30

श्रीलंका में विदेशी विनिमय की कमी के कारण ईंधन, रसोई गैस जैसी आवश्यक वस्तुओं की किल्लत हो गई है और जनता को दिन में 13 घंटे तक बिजली कटौती से जूझना पड़ रहा है।

Sri Lanka economic crisis Protesters set bus outside President's house 45 arrested | श्रीलंका में महंगाई के खिलाफ सड़कों पर उतरे लोग, राष्ट्रपति के घर का किया घेराव, फूंका बस, 45 गिरफ्तार

श्रीलंका में महंगाई के खिलाफ सड़कों पर उतरे लोग, राष्ट्रपति के घर का किया घेराव, फूंका बस, 45 गिरफ्तार

Highlightsमहंगाई को लेकर श्रीलंका के राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे के इस्तीफे की मांग कर रहे हैंप्रदर्शनकारी राजपक्षे आवास के बाहर एकत्र हुए जिसके बाद 45 लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया प्रदर्शन के दौरान पांच पुलिसकर्मी समेत कई लोग घायल हो गए और वाहनों को आग लगा दी गई

कोलंबोः श्रीलंका के राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे के इस्तीफे की मांग करते हुए सैकड़ों प्रदर्शनकारी उनके आवास के बाहर एकत्र हुए जिसके बाद 45 लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया और कोलंबो शहर के ज्यादातर इलाकों में कुछ देर के लिए कर्फ्यू लागू कर दिया गया। देश में आर्थिक संकट है और लोग राष्ट्रपति को इसका जिम्मेदार मानते हैं।

श्रीलंका में विदेशी विनिमय की कमी के कारण ईंधन, रसोई गैस जैसी आवश्यक वस्तुओं की किल्लत हो गई है और जनता को दिन में 13 घंटे तक बिजली कटौती से जूझना पड़ रहा है। प्रदर्शनकारियों ने गुरुवार को राजपक्षे सरकार के विरोध में नारे लगाए और उनके इस्तीफे की मांग की। पुलिस के अनुसार, प्रदर्शन के दौरान पांच पुलिसकर्मी समेत कई लोग घायल हो गए और वाहनों को आग लगा दी गई।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, “अब तक 45 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पांच पुलिसकर्मी घायल हो गए जबकि एक बस, एक जीप और दो मोटरसाइकिल को आग लगा दी गई। प्रदर्शनकारियों ने पुलिस के, पानी के एक ट्रक को भी क्षतिग्रस्त कर दिया।” कोलंबो के अधिकतर हिस्सों और केलानिया के उपनगरीय पुलिस डिवीजन में बृहस्पतिवार आधी रात को कर्फ्यू लगा दिया गया था जिसे शुक्रवार सुबह हटा दिया गया। 

Web Title: Sri Lanka economic crisis Protesters set bus outside President's house 45 arrested

विश्व से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे