लाइव न्यूज़ :

कोविड-19 मामलों में वृद्धि के बावजूद श्रीलंका ने देशव्यापी लॉकडाउन नहीं लगाने का फैसला किया

By भाषा | Updated: August 6, 2021 19:43 IST

Open in App

कोलंबो, छह अगस्त श्रीलंका ने देश की अर्थव्यवस्था पर नकारात्मक प्रभाव को कम करने के लिए कोरोना वायरस मामलों की संख्या में वृद्धि के बावजूद शुक्रवार को देशव्यापी लॉकडाउन नहीं लगाने का फैसला किया, लेकिन घातक वायरस के प्रसार को रोकने के लिए कुछ क्षेत्रों में प्रतिबंधों की घोषणा की। .

राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे और सेना प्रमुख जनरल शैवेंद्र सिल्वा, नेशनल सेंटर फॉर कोविड प्रिवेंशन के प्रमुख के बीच एक उच्च स्तरीय बैठक के बाद ये निर्णय लिए गए।

बैठक में, हाल ही में घोषित कुछ छूट संबंधी कदमों को वापस लेने और देशव्यापी लॉकडाउन नहीं लगाने का निर्णय लिया गया।

कोलंबो गजट की एक रिपोर्ट के अनुसार, सरकार अब तक लॉकडाउन लागू नहीं करने की इच्छुक रही है क्योंकि इससे अर्थव्यवस्था पर और प्रभाव पड़ सकता है, जो पहले से ही महामारी की चपेट में है।

रिपोर्ट में कहा गया है कि देशव्यापी लॉकडाउन लगाने की मांग लगातार आ रही हैं क्योंकि कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या में तेजी से वृद्धि हुई है और दैनिक मौतें रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई हैं।

यह निर्णय लिया गया कि सभी सरकारी कार्यों को एक सितंबर तक के लिए स्थगित कर दिया जाएगा और उस सर्कुलर में भी संशोधन किया गया है, जिसमें सभी लोक सेवकों के लिए दो अगस्त तक काम पर लौटना अनिवार्य कर दिया गया था।

सिल्वा ने कहा कि तदनुसार, संस्थानों के प्रमुखों को यह तय करना होगा कि किन कर्मचारियों की उपस्थिति की आवश्यकता है।

वायरस के प्रसार को कम करने के लिए शादियों और अंतिम संस्कार में शामिल होने वाले लोगों की संख्या को भी कम कर दिया गया है।

गौरतलब है कि स्वास्थ्य अधिकारियों ने देश में संक्रमण और मौतों की तेजी से बढ़ती संख्या पर चिंता जताई है।

स्वास्थ्य अधिकारियों ने बताया कि पिछले आठ दिनों में करीब 20,000 नए मामले सामने आए हैं।

बृहस्पतिवार को रिकॉर्ड 94 मौतें दर्ज की गईं। पिछले 11 दिनों में कोविड-19 के कारण लगभग 600 मौतें हुई हैं।

जॉन्स हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के कोरोना वायरस डेटा के अनुसार, श्रीलंका में अब तक कोविड-19 के 3,21,429 मामले आए हैं और 4,821 मौतें हुई हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

विश्व अधिक खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा