लाइव न्यूज़ :

श्रीलंका में गहराया राजनीतिक संकट, मंत्री के गार्ड ने नए PM के समर्थकों पर की फायरिंग, एक की मौत और दो घायल

By भाषा | Updated: October 28, 2018 20:58 IST

पुलिस ने बताया कि गंभीर रूप् से घायल एक व्यक्ति ने दम तोड़ दिया और दो लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है । इस सिलसिले में सीलोन पेट्रोलियम कारपोरेशन (सीपीसी) परिसर से एक सुरक्षाकर्मी को गिरफ्तार किया गया है।

Open in App

श्रीलंका में उत्पन्न राजनीतिक संकट ने उस समय विकृत रूप ले लिया जब रविवार को प्रधानमंत्री रानिल विक्रमसिंघे के विश्वस्त और पेट्रोलियम मंत्री अर्जुन राणातुंगा के अंगरक्षकों ने नव नियुक्त प्रधानमंत्री महिंदा राजपक्षे के समर्थकों पर पांच चक्र गोलियां चलाई, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गयी।

पुलिस ने बताया कि गंभीर रूप् से घायल एक व्यक्ति ने दम तोड़ दिया और दो लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है । इस सिलसिले में सीलोन पेट्रोलियम कारपोरेशन (सीपीसी) परिसर से एक सुरक्षाकर्मी को गिरफ्तार किया गया है।

यह हादसा उस वक्त हुआ जब क्रिकेटर से राजनेता बने रणतुंगा ने सीपीसी का दौरा किया । इस दौरान कुछ कर्मचारियों ने आफिस में उनकी उपस्थिति का विरोध किया। जब रणतुंगा ने इमारत में प्रवेश किया तो नये प्रधानमंत्री राजपक्षे के समर्थकों ने उनका विरोध किया और नारेबाजी की।

प्रदर्शनकारियों ने जब उन्हें बाहर नहीं जाने दिया तो गोलियां चलायी गयी जिसमें तीन लोग घायल हो गए हैं। अपुष्ट खबरों में कहा गया है कि रणतुंगा के दो सुरक्षाकर्मियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

रणतुंगा विक्रमसिंघे के समर्थक हैं जिन्हें राष्ट्रपति मैत्रीपाला सिरीसेना ने बर्खास्त कर दिया था। हालांकि, विक्रमसिंघे ने अपनी बर्खास्तगी को अवैध और असंवैधानिक करार दिया है।

शुक्रवार को सिरीसेना ने प्रधानमंत्री विक्रमसिंघे को बर्खास्त कर पूर्व दिग्गज राजपक्षे को देश का नया प्रधानमंत्री नियुक्त किया था। इसके बाद से ही राजनीतिक संकट उत्पन्न हो गया है। उम्मीद है कि देश में सोमवार को नयी कार्यवाहक सरकार शपथ लेगी।

बर्खास्तगी के बाद विक्रमसिंघे ने संसद का आपात सत्र बुलाने की मांग की थी ताकि वह अपना बहुमत साबित कर सकें। इसके बाद राष्ट्रपति ने 16 नवंबर तक संसद को निलंबित कर दिया था।

टॅग्स :श्री लंका
Open in App

संबंधित खबरें

विश्व'धन्यवाद भारत': पश्चिम एशिया संकट के बीच श्रीलंका को भारत से 38,000 मीट्रिक टन ईंधन मिला, राष्ट्रपति अनुरा कुमारा दिसानायके ने जताया आभार

विश्वश्रीलंका ने US युद्धक विमानों को उतरने की अनुमति देने से किया इनकार, कहा- किसी के आगे झुकेंगे नहीं, तटस्थता की नीति पर रहेंगे अडिग

क्रिकेटसाहिबजादा फरहान ने श्रीलंका के खिलाफ 59 गेंदों में जड़ा शतक, टी20 विश्वकप के एक एडिसन में दूसरी सेंचुरी लगाई

क्रिकेटपाकिस्तान को टी20 विश्वकप के सेमीफ़ाइनल में पहुँचने के लिए श्रीलंका को 64 रन से हराना होगा या 13.1 ओवर में हासिल करना होगा टारगेट

क्रिकेटSri Lanka vs New Zealand: सैंटनर की कप्तानी पारी से न्यूजीलैंड की 61 रन से धमाकेदार जीत, श्रीलंका 107 पर ढेर

विश्व अधिक खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा