Sri Lanka: दो दिन कतार में लगने के बाद श्रीलंकाई क्रिकेटर चमिका को मिला तेल, सकंट में मदद के लिए भारत का जताया आभार, बताया बड़ा भाई
By अनिल शर्मा | Updated: July 16, 2022 10:22 IST2022-07-16T10:17:11+5:302022-07-16T10:22:35+5:30
क्रिकेटर चमिका करुणारत्ने ने भारत की मदद के लिए प्रशंसा की है। उन्होंने कहा, "भारत हमारे लिए एक भाई देश की तरह है। वे हमारी बहुत मदद कर रहे हैं। मैं उन्हें धन्यवाद देना चाहता हूं। यह एक बड़ी समस्या है और भारत हमेशा हमारा समर्थन करता है।

Sri Lanka: दो दिन कतार में लगने के बाद श्रीलंकाई क्रिकेटर चमिका को मिला तेल, सकंट में मदद के लिए भारत का जताया आभार, बताया बड़ा भाई
कोलंबो: श्रीलंकाई क्रिकेटर चमिका करुणारत्ने देश के हालात को लेकर बेहद चिंतित हैं। चमिका ने बताया कि दो दिन तक लंबी कतार में लगने के बाद वे गाड़ी में तेल भरवा पाए हैं। 2019 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पदार्पण करने वाले एक युवा अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर अब देश में हालिया संकट से परेशान हैं। हालांकि इस संकट की घड़ी में भारत की मदद के लिए आभार जताया। चमिका ने भारत को बड़ा भाई बताया।
क्रिकेटर चमिका करुणारत्ने ने भारत की मदद के लिए प्रशंसा की है। उन्होंने कहा, "भारत हमारे लिए एक भाई देश की तरह है। वे हमारी बहुत मदद कर रहे हैं। मैं उन्हें धन्यवाद देना चाहता हूं। यह एक बड़ी समस्या है और भारत हमेशा हमारा समर्थन करता है। करुणारत्ने ने आगे कहा कि भारत के साथ हमारा एक समृद्ध इतिहास है। हम जानते हैं कि हम संघर्ष कर रहे हैं, लेकिन हर चीज के लिए भारत का धन्यवाद। हम बेहतर और बेहतर होते रहेंगे।
#WATCH | Sri Lankan cricketer Chamika Karunaratne speaks to ANI; says, "We've to go for practices in Colombo&to different other places as club cricket season is on but I've been standing in queue for fuel for past 2 days. I got it filled for Rs 10,000 which will last 2-3 days..." pic.twitter.com/MkLyPQSNbZ
— ANI (@ANI) July 16, 2022
श्रीलंका ईंधन और अन्य आवश्यक आपूर्ति की भारी कमी का सामना कर रहा है और बढ़ती मुद्रास्फीति के साथ अपने सबसे खराब आर्थिक संकट की चपेट में है। तेल आपूर्ति की कमी ने स्कूलों और सरकारी कार्यालयों को अगली सूचना तक बंद करने के लिए मजबूर कर दिया है।
शनिवार को एएनआई से विशेष बातचीत में क्रिकेटर ने कहा, "सौभाग्य से दो दिनों तक लंबी कतार में रहने के बाद तेल मिल गया। क्रिकेटर ने कहा कि भारी ईंधन संकट के कारण मैं अपने क्रिकेट अभ्यासों में भी नहीं जा पा रहा हूं। गौरतलब है कि श्रीलंका इस साल अगस्त में एशिया कप 2022 की मेजबानी करने जा रहा है। लेकिन ईंधन की भारी कमी के साथ-साथ पूरा देश आर्थिक संकट से जूझ रहा है।
करुणात्ने ने कहा कि दो अहम सीरीज और लंका प्रीमियर लीग (एलपीएल) के मैचों की घोषणा हो चुकी है। एशिया कप आ रहा है और इस साल एलपीएल भी निर्धारित है। मुझे नहीं पता कि क्या होगा क्योंकि मुझे अभ्यास के लिए कोलंबो और अलग-अलग जगहों पर जाना है और क्लब सीजन में भाग लेना है। ईंधन की कमी के कारण। मैं अभ्यास में नहीं जा सकता .. दो दिन से मैं कहीं नहीं गया क्योंकि..मैं पेट्रोल के लिए लंबी कतारों में लगा हूं। सौभाग्य से मुझे तेल आज मिल गया। 10 हजार का तेल भरवाया है जो दो से तीन दिनों तक चलेगा।