श्रीलंका बम धमाका: राष्ट्रपति सिरिसेना ने पुलिस प्रमुख को किया निलंबित, नैतिक जिम्मेदारी लेने से किया था इंकार

By भाषा | Updated: April 29, 2019 15:00 IST2019-04-29T15:00:01+5:302019-04-29T15:00:01+5:30

इससे पहले श्रीलंका ने ईस्टर के दिन हुए विस्फोटों में मृतकों की संख्या में को संशोधन किया था। अब यह संख्या करीब 253 बताई गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने यह जानकारी दी।

sri lanka bomb blast: President Sirisena suspended police chief for moral responsibility | श्रीलंका बम धमाका: राष्ट्रपति सिरिसेना ने पुलिस प्रमुख को किया निलंबित, नैतिक जिम्मेदारी लेने से किया था इंकार

श्रीलंका बम धमाका: राष्ट्रपति सिरिसेना ने पुलिस प्रमुख को किया निलंबित, नैतिक जिम्मेदारी लेने से किया था इंकार

श्रीलंका के राष्ट्रपति मैत्रीपाला सिरिसेना ने पुलिस प्रमुख पुजित जयसुन्दर को निलंबित कर दिया है। उनके कार्यालय ने सोमवार को बताया कि ईस्टर पर हुए सिलसिलेवार बम विस्फोटों के बाद पुलिस प्रमुख से हमले की नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए पद छोड़ने को कहा गया था, लेकिन उन्होंने त्यागपत्र देने से इंकार कर दिया था।

अधिकारियों ने बताया कि पुलिस प्रमुख को सिर्फ संसदीय प्रक्रिया के जरिए ही हटाया जा सकता है और सिरिसेना का फैसला इस ओर पहला कदम है। वरिष्ठ उपमहानिदेशक सी. डी. विक्रमरत्ने को कार्यवाहक पुलिस प्रमुख नियुक्त किया गया है। 

मृतकों की संख्या में संशोधन

इससे पहले श्रीलंका ने ईस्टर के दिन हुए विस्फोटों में मृतकों की संख्या में को संशोधन किया था। अब यह संख्या करीब 253 बताई गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने यह जानकारी दी।

प्रशासन ने इससे पहले बताया था कि नौ आत्मघाती हमलावरों ने इन हमलों को अंजाम दिया था, जिसमें 359 लोगों की मौतें हुई और 500 से अधिक घायल हो गए। ऐसा संदेह किया जा रहा है कि इस हमले में स्थानीय इस्लामी चरमपंथी संगठन नेशनल तौहीद जमात (एनटीजे) का हाथ है।

Web Title: sri lanka bomb blast: President Sirisena suspended police chief for moral responsibility

विश्व से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे