श्रीलंका बम धमाका: पुलिस महानिरीक्षक पूजित जयसुंदरा का इस्तीफा, राष्ट्रपति ने की घोषणा

By भाषा | Updated: April 26, 2019 12:57 IST2019-04-26T12:57:45+5:302019-04-26T12:57:45+5:30

वहीं, श्रीलंका ने ईस्टर के दिन हुए विस्फोटों में मृतकों की संख्या में बृहस्पतिवार को संशोधन किया। अब यह संख्या करीब 253 बताई गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने यह जानकारी दी।

Sri Lanka Bomb Blast: President maithripala sirisena said Police inspector Pujith Jayasundara resigns | श्रीलंका बम धमाका: पुलिस महानिरीक्षक पूजित जयसुंदरा का इस्तीफा, राष्ट्रपति ने की घोषणा

President Maithripala Sirisena

देश के राष्ट्रपति मैत्रीपाला सिरिसेना ने शुक्रवार को बताया कि श्रीलंका के शीर्ष पुलिस अधिकारी पुलिस महानिरीक्षक पूजित जयसुंदरा ने ईस्टर पर घातक बम हमलों को रोकने में विफलताओं को लेकर इस्तीफा दे दिया है। राष्ट्रपति मैत्रीपाला सिरिसेना ने संवाददाताओं को बताया, ‘‘आईजीपी ने इस्तीफा दे दिया। 

उन्होंने कार्यवाहक रक्षा सचिव को अपना इस्तीफा सौंप दिया। मैं जल्द ही एक नया आईजीपी नियुक्त करूंगा।’’ सिरिसेना द्वारा नामांकित व्यक्ति को एक संवैधानिक परिषद द्वारा मंजूरी दिया जाना जरूरी होगा। देश के रक्षा मंत्रालय के शीर्ष अधिकारी, रक्षा सचिव हेमासीरी फर्नांडो के बृहस्पतिवार को इस्तीफा देने के बाद यह इस्तीफा सामने आया है। 

मृतकों की संख्या में संशोधन

श्रीलंका ने ईस्टर के दिन हुए विस्फोटों में मृतकों की संख्या में बृहस्पतिवार को संशोधन किया। अब यह संख्या करीब 253 बताई गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने यह जानकारी दी।

प्रशासन ने इससे पहले बताया था कि नौ आत्मघाती हमलावरों ने इन हमलों को अंजाम दिया था, जिसमें 359 लोगों की मौतें हुई और 500 से अधिक घायल हो गए। ऐसा संदेह किया जा रहा है कि इस हमले में स्थानीय इस्लामी चरमपंथी संगठन नेशनल तौहीद जमात (एनटीजे) का हाथ है।

Web Title: Sri Lanka Bomb Blast: President maithripala sirisena said Police inspector Pujith Jayasundara resigns

विश्व से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे