लाइव न्यूज़ :

श्रीलंका ब्लास्ट: ईस्टर पर हुए सीरियल बम धमाकों में मरने वालों की संख्या 290 हुई, करीब 500 लोग घायल

By विनीत कुमार | Updated: April 22, 2019 08:54 IST

इन बम धमाकों की जिम्मेदारी फिलहाल किसी आतंकी संगठन ने नहीं ली है। इस बीच पुलिस ने इस घटना के बाद 13 लोगों को गिरफ्तार किया है।

Open in App
ठळक मुद्देश्रीलंका में ईस्टर के मौके पर हुए सीरियल बम ब्लास्टकोलंबो सहित दूसरे शहरों में हुए कुल 8 बम धमाकों में 290 लोगों की मौतकिसी आतंकी संगठन ने नहीं ली है अभी जिम्मेदारी, जांच जारी, 13 गिरफ्तार

श्रीलंका में रविवार को हुए सीरियल बम धमाकों में मरने वालों की संख्या बढ़कर 290 हो गई है जबकि करीब 500 लोग घायल हैं। श्रीलंका में चर्च सहित पांच सितारा होटलों और एक घर में यह आठ सिलसिलेवार धमाके ईस्टर के मौके पर हुए। इसके बाद एक और बम कोलंबो के मुख्य एयरपोर्ट के करीब सड़क पर मिला जिसे निष्क्रिय कर दिया गया।

न्यूज एजेंसी एएफपी के अनुसार यह एक पाइप बम था जो रविवार शाम कोलंबो एयरपोर्ट के मुख्य टर्मिनल की ओर जाने वाले सड़के के करीब मिला। श्रीलंका एयरपोर्स के प्रवक्ता गिहान सेनेविरात्ने ने बताया कि संभवत: यह बम स्थानीय स्तर पर बनाया गया है। यह बम श्रीलंका में हुए 8 सीरियल बम ब्लास्ट के बाद मिला। एयरफोर्स के एक प्रवक्ता ने बताया, 'यह करीब 6 फुट का एक पाइप बम था जो सड़क के किनारे मिला। हमने इसे हटा दिया और निष्क्रिय कर दिया है।'

इन बम धमाकों की जिम्मेदारी फिलहाल किसी आतंकी संगठन ने नहीं ली है। इस बीच श्रीलंकाई मीडिया के अनुसार पुलिस ने इस घटना के बाद 24 संदिग्ध लोगों को हिरासत में लिया है। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी। गिरफ्तार किए लोगों से जुड़ी कोई जानकारी सार्वजनिक नहीं की गई है। न्यूज एजेंसी एएफपी के अनुसार पुलिस ने बताया कि इन 13 लोगों को कोलंबो और उसके आसपास दो स्थानों से गिरफ्तार किया गया है।

इस हादसे में 5 भारतीयों के भी मौत की खबर है। रिपोर्ट्स के अनुसार इन सीरियल धमाकों में दो आत्मघाती हमले हैं। अभी पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि क्या सभी धमाके आत्मघाती थे। पुलिस के अनुसार नेगोम्बो गिरजाघर में हुए बम धमाके से आत्मघाती हमले के संकेत मिलते हैं। वहीं, दूसरा आत्मघाती धमाका तब हुआ जब पुलिस की एक टीम कोलंबो के उत्तरी क्षेत्र में ओरुगोडवाटा में एक घर में तलाशी के लिए पहुंची। पुलिस के दाखिल होते ही वहां मौजूद एक आत्मघाती हमलावर ने खुद को उड़ा लिया। यह आठवां बम धमाका था जिसमें तीन पुलसवाले मारे गये।

(भाषा इनपुट के साथ)

टॅग्स :श्री लंकाआतंकी हमला
Open in App

संबंधित खबरें

विश्व'धन्यवाद भारत': पश्चिम एशिया संकट के बीच श्रीलंका को भारत से 38,000 मीट्रिक टन ईंधन मिला, राष्ट्रपति अनुरा कुमारा दिसानायके ने जताया आभार

भारतजम्मू-कश्मीर में आतंकी हमलों का खतरा मंडराया?, खुफिया सूचनाएं और अधिकारी कर रहे हैं दावा?

विश्वश्रीलंका ने US युद्धक विमानों को उतरने की अनुमति देने से किया इनकार, कहा- किसी के आगे झुकेंगे नहीं, तटस्थता की नीति पर रहेंगे अडिग

क्रिकेटसाहिबजादा फरहान ने श्रीलंका के खिलाफ 59 गेंदों में जड़ा शतक, टी20 विश्वकप के एक एडिसन में दूसरी सेंचुरी लगाई

क्रिकेटपाकिस्तान को टी20 विश्वकप के सेमीफ़ाइनल में पहुँचने के लिए श्रीलंका को 64 रन से हराना होगा या 13.1 ओवर में हासिल करना होगा टारगेट

विश्व अधिक खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा