लाइव न्यूज़ :

श्रीलंका ने भारत से यात्रियों के आगमन पर तत्काल प्रभाव से पाबंदी लगायी

By भाषा | Updated: May 6, 2021 13:15 IST

Open in App

कोलंबो, छह मई श्रीलंका ने कोविड-19 के मामलों में तेज बढ़ोतरी के कारण भारत से यात्रियों के आगमन पर तत्काल प्रभाव से रोक लगाने की बृहस्पतिवार को घोषणा की।

ब्रिटेन, संयुक्त अरब अमीरात (यूएई), ऑस्ट्रेलिया, सिंगापुर, दक्षिण अफ्रीका समेत कई देश भारत से आने वाले यात्रियों पर पहले ही पाबंदी लगा चुके हैं।

नागर विमानन प्राधिकरण ने बृहस्पतिवार को कहा कि भारत के यात्रियों को श्रीलंका आने की अनुमति नहीं होगी। भारत में कोरोना वायरस के तेजी से बढ़ रहे मामलों के कारण यह कदम उठाया गया है।

नागर विमानन महानिदेशक ने राष्ट्रीय विमान कंपनी श्रीलंका एयरलाइन्स के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) को इस संबंध में एक पत्र लिखा है।

उन्होंने पत्र में लिखा है, ‘‘कोविड-19 महामारी की स्थिति को लेकर श्रीलंका के स्वास्थ्य प्राधिकारों से मिले निर्देशों के अनुरूप यह निर्देश दिया जाता है कि तत्काल प्रभाव से भारत से आने वाले यात्रियों को श्रीलंका आने की अनुमति नहीं होगी।’’

पर्यटन मंत्री प्रसन्ना राणातुंगा ने कहा कि राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे श्रीलंकाई प्रवासी कामगारों को देश लौटने की इजाजत देने का निर्देश दिया है।

श्रीलंका में भी संक्रमण के मामलों में बढ़ोतरी हुई है। पिछले पांच दिनों से रोज 2,000 से ज्यादा मामले आ रहे हैं जबकि मध्य अप्रैल तक रोजाना औसतन 200 मामले आ रहे थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टक्या पंजाब के बाद बिहार में जॉम्बी ड्रग?, कितना खतरनाक, व्यस्त सड़क पर लड़खड़ाता दिखा शख्स?, वीडियो

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग

कारोबारAmazon May 2026 Layoffs: क्या मई में 14000 लोग नौकरी से निकाले जाएंगे?, जानें अमेजन प्रवक्ता ने क्या कहा?

भारतमप्र राज्यसभा चुनावः मीनाक्षी नटराजन और सज्जन सिंह वर्मा में टक्कर?, कांग्रेस में एक अनार-सौ बीमार?, अपनों की रार में भाजपा न मार ले जाए तीसरी सीट!

क्राइम अलर्ट5 वर्षीय बच्चे का गला, गुप्तांग कटा था और पेट के बाईं ओर, गाल और भौंह के नीचे गहरे घाव?, पिता ने कहा- छात्रावास में बेटे से सामूहिक रेप कर मारा?

विश्व अधिक खबरें

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब